26 C
Dehradun, IN
October 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचार

देहरादून : मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा बलों के जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान दिन-रात पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

शहीद जवान केवल अपने परिवार के ही नहीं, बल्कि पूरे देश का गौरव होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते एक वर्ष में 154 वीर जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। इन वीर जवानों का साहस और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में पुलिस की जिम्मेदारियां और भी चुनौतीपूर्ण हैं।

प्राकृतिक आपदाओं से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सुरक्षा तक, पुलिस हर परिस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सीएम धामी ने साइबर अपराध और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते दौर का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण के साथ अपराधियों से आगे रहना होगा। साथ ही, महिला सुरक्षा और चारधाम यात्रा के सफल संचालन में पुलिस के योगदान की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मियों का त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी शहीद जवानों को नमन करते हुए पुलिस बल से इसी समर्पण के साथ प्रदेश की सेवा करते रहने का आह्वान किया।

Related posts

गुप्तकाशी में स्व. श्रीनिवास पोस्ती जी को मुख्यमंत्री की श्रद्धांजलि

Nidhi Jain

नए चुने गए सांसदों में से 46 फीसदी पर क्रिमिनल केस, ADR की रिपोर्ट में खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर एक्शन की तैयारी? अमित शाह कल करेंगे सुरक्षा स्थिति पर अहम बैठक

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment