देहरादून स्थित लोकभवन में डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के 9वें राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने देवभूमि की संस्कृति, आस्था और वीरता को नमन करते हुए प्रदेश की सेवा का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विजन को साकार करना सभी की जिम्मेदारी है।
