18.6 C
Dehradun, IN
October 14, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, दो मजदूरों की ऊंचाई से गिरकर हुई दर्दनाक मौत…

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में NCL के दुद्धीचुआ कोयला खदान की CHP में बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता दें की दो मजदूरों की ऊंचाई से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई, बताया जा रहा है कि दोनों बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया और नीचे गिर गए। यह घटना जयंत चौकी थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई थी।

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि NCL  प्रबंधन की यह लापरवाही के कारण दो श्रमिक की मौत हुई है। दोनों काम कर रहे थे और उनके पास सेफ्टी बेल्ट भी नहीं थे, अभी इस मामले में किसी प्रशासनिक अधिकारी या कंपनी के जिम्मेदार का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।

Related posts

2 घंटे घूमी, गार्ड से कुछ बोली, फिर 8वीं मंजिल से लगा दी छलांग…TCS मैनेजर सुसाइड केस में नया खुलासा

Uttarakhand Vidhansabha

भजन की धुन पर मगन होकर नाच रहे थे श्रद्धालु, व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक को आया अटैक, मौत

Uttarakhand Vidhansabha

ग्वालियर में वारदात से पहले पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा, कट्टा और 7 जिंदा राउंड मिले

Uttarakhand Vidhansabha