33.9 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बीएड-एमएड के लिए 30 मई तक होगा दस्तावेजों का सत्यापन, कालेज नियमों में फंसे

जबलपुर: बीएड में बमुश्किल से सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश पाने के लिए कड़ी मश्क्कत करनी पड़ी। स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के लिए हेल्प सेंटर में भटकना पड़ा। नियमों की उलझन की वजह से ऐसी समस्या आई। उच्च शिक्षा विभाग के अफसर भी इस मामले में कोई मार्गदर्शन नहीं दे पाए जिस वजह से यह परेशानी खड़ी हुई बाद में प्राचार्य ने अपने स्तर पर इस मामले का निपटारा किया।

30 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना है

 

बीएड, एमएड मेंं आवंटित सूची वाले विद्यार्थियों को 30 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना है। हेल्प सेंटर सरकारी कालेजों को बनाया गया है जहां पर जाकर विद्यार्थी पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन आनलाइन करवाने पहुंचे। होमसाइंस कालेज में कुछ स्नातक अंतिम वर्ष के अध्ययनरत परीक्षार्थी बीएड में प्रवेश के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे। प्रावधिक प्रवेश लेने की वजह से उनके पास कुछ दस्तावेज नहीं थे जिस वजह से कालेज प्रबंधन की तरफ से सत्यापन से इंकार कर दिया गया।

 

उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन भी मांगा लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं

इस मामले में कालेज ने उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन भी मांगा लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई। विद्यार्थी घंटों परेशान हुए। बाद में प्राचार्य डा.नंदिता सरकार ने छात्र हित में देखते हुए प्रावधिक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों से शपथ पत्र लेकर उनका सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की। सत्यापन प्रभारी डा.ज्योति जैन ने कहा कि छात्रों की समस्या का समाधान कर दिया गया। शपथ पत्र लेकर सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया है।

Related posts

इटारसी स्टेशन पर मां को सोता देख, बगल में लेटे चार महीने के बच्चे को ले गए आरोपी, दोनों गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha

नशे में जवान ने ट्रेन की बर्थ को समझ लिया टायलेट और कर दी पेशाब, बोला प्रेशर में छूट गई

Uttarakhand Vidhansabha

अमरवाड़ा में उपचुनाव, कांग्रेस आज कर सकती है उम्मीदवार के नाम का ऐलान, इस नेता के नाम की चर्चा..

Uttarakhand Vidhansabha