34.3 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बलात्कार के बाद नाबालिग का कराया गर्भपात, आशा कार्यकर्ता सहित दो आरोपियों पर मामला दर्ज

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और इसके बाद गर्भपात कराने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार करने वाले दोनों आरोपियों सहित उस आशा कार्यकर्ता पर भी मामला दर्ज किया है, जिसकी मदद से आरोपियों ने पीड़िता का गर्भपात कराने का प्रयास किया था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर पड़ताल में जुटी हुई है।

एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की चंदला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, उसका पिता दिल्ली में मजदूरी का कार्य करता है। पिछले कुछ महीनों से गांव के ही दो युवकों द्वारा लड़की के साथ बलात्कार किया जा रहा था। इसी बीच जब लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपियों ने एक आशा कार्यकर्ता से मदद लेकर लड़की का गर्भपात कराने का प्रयास किया। जिस वक्त पीड़िता का गर्भपात हुआ उस वक्त वह 5 माह के गर्भ से थी। उक्त आशा कार्यकर्ता ही लड़की को गर्भपात के लिए अस्पताल लेकर गई थी। जब लड़की के पिता को इस बारे में जानकारी लगी तब उसने पुलिस से शिकायत की और पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया। जैसे ही आरोपियों और आशा कार्यकर्ता को पुलिस से शिकायत होने की खबर मिली वैसे ही तीनों आरोपी लड़की को उसकी मां के पास छोड़कर फरार हो गए। चूंकि लड़की की हालत ठीक नहीं थी इसलिए परिजन उसे लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। यहीं पर इलाज के दौरान जब पीड़िता टॉयलेट गई तभी उसका गर्भपात हो गया। फिलहाल पीड़ित लड़की का इलाज जारी है, उसके भ्रूण का पीएम कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Related posts

बैंक में लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने और जीजा के इलाज के लिए बना लुटेरा

Uttarakhand Vidhansabha

ओम बिरला 51 लाख पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे इंदौर, गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ स्वागत

Uttarakhand Vidhansabha

बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर को लगाई आग, सख्त कार्रवाई की तैयारी में सरकार

Uttarakhand Vidhansabha