23.2 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

इंदौर में रिश्वत लेते हुए सरपंच पति को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा ,इस काम के बदले मांग रहा था घूस…

मध्य प्रदेश की इंदौर लोकायुक्त ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 95 हजार रुपए की रिश्वत लेते सरपंच पति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल इंदौर के विजय नगर में रहने वाले फरियादी संजय तिवारी ने इंदौर लोकायुक्त को शिकायत की थी की उनकी जमीन को समतल करने के लिए तालाब की मिटटी चाहिए थी। जिस पर ग्राम व्यास खेड़ी के सरपंच पति राहुल रावत ने उनसे व्यास खेड़ी के तालाब के गहरीकरण की मिट्टी खेत में ले जाने के एवज में एक लाख रूपए की रिश्वत की मांग की थी।

फरियादी संजय रिश्वत नहीं देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने लोकायुक्त को शिकायत की थी। जिस पर लोकायुक्त की टीम ने मामले की जांच की और फरियादी द्वारा बताए गए स्थान सेवकुंज हॉस्पिटल कनाड़िया रोड़ के बहार से आरोपी को 95 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं में आरोपी राहुल रावत पर मामला दर्ज किया है। वहीं टीम अब ये भी पता लगाने में लगी है इस पूरे मामले में आरोपी की पत्नी जो की सरपंच हैं उनकी क्या भूमिका है।

Related posts

मोबाइल चलाने पर पिता ने डांटा तो घर से भाग गया युवक, 18 दिन बाद पेड़ पर लटकी मिली लाश

Uttarakhand Vidhansabha

जम्मू कश्मीर आतंकी हमले को लेकर इंदौर में आक्रोश, बजरंगदल ने जलाया आतंकवाद का पुतला

Uttarakhand Vidhansabha

पन्ना टाइगर रिजर्व में वनराज के साथ राहगीरों को भालू के हुए दीदार, राजकुमारी कृष्णा कुमारी ने शेयर किया खूबसूरत

Uttarakhand Vidhansabha