25.2 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने रूकवाई वोटों की गिनती, MP में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे

राजगढ़। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वोटों की गिनती रूकवाई है। दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो EVM में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सील से मैच नहीं होने पर वोटों की गिनती रूकवाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा से काफी आगे निकल चुके हैं।

गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के यादवेंद्र राव से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट की बात करें तो यहां पर भाजपा उम्मीदवार विवेक बंटी साहू नकुलनाथ से काफी आगे निकल गए हैं। राजगढ़ में भाजपा के प्रत्याशी रोड़मल नागर दिग्विजय सिंह से आगे निकल गए हैं।

Related posts

मंदसौर जिले में 4 बच्‍चों के साथ कुएं में कूदी मां, चारों की मौत, म‍हिला को बचाया, पति से विवाद की बात आई सामने

Uttarakhand Vidhansabha

पड़ोसन के साथ बकरी चराने गई भाभी…नाराज देवर ने उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा थाना

Uttarakhand Vidhansabha

पेशाब पिलाया, मुंडन किया, जूते की माला और घाघरा पहनाकर घुमाया… 25 लाख नहीं देने पर क्रूरता

Uttarakhand Vidhansabha