19.6 C
Dehradun, IN
May 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

नागदा जंक्शन में नायन डेम में डूबने से दो नाबालिग की मौत, नहाने के दौरान हादसा

नायन डेम में डूबने से दो नाबालिग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नायन डेम पर पांच नाबालिग दोपहर को नहाने गए थे। दो के डेम में डूबने पर तीन वहां से भाग गए। घर पर सूचना दी। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोगों ने पहुंचकर दोनों डूबे हुए बालक को बाहर निकाला।

बिरलाग्राम के चंबल नदी के नायन डेम पर आजादपुरा के पांच नाबालिग बुधवार की दोपहर में नहाने गए थे। इसमें से गांव रूई से अपने मामा के यहां आए कृष्णा पुत्र दिलीप उम्र 15 वर्ष व आजादपुरा निवासी चंदन पुत्र राजू उम्र 15 वर्ष पानी में डूब गए।

साथ आए तीन नाबालिग भाग गए

यह देख साथ में आए तीन नाबालिग वहां से भाग गए। उन्होंने घर जाकर दोनों के डूबने की जानकारी दी। मौके पर बिरलाग्राम पुलिस व क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर पानी में से चंदन व कृष्णा का शव निकाल लिया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

Related posts

मध्य प्रदेश में छह जून से हटेगा तबादलों से प्रतिबंध, विभागों ने प्रारंभ की तैयारी

Uttarakhand Vidhansabha

शादी के बाद शारीरिक संबंध स्थापित न करना पति के साथ क्रूरता, मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट की टिप्‍पणी

Uttarakhand Vidhansabha

बेखाैफ हो गई बंदरों की टोली… फ्रिज खोलकर खा लेते हैं केले और मूंगफली

Uttarakhand Vidhansabha