24.5 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सावधान! पहले डेटिंग एप के जरिए दोस्ती की फिर मिलने बुलाया…मोबाइल, सोने की चेन समेत लाखों रुपए की लूट का हुआ शिकार

इंदौर की खजराना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने स्टार चौराहे के पास एक डेटिंग एप के माध्यम से छात्र को मिलने बुलाया था और उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।  इसके बाद आरोपी ने छात्र की सोने की चेन मोबाइल और अकाउंट से 74000 भी ट्रांसफर कर लिए थे।

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक पिछले दिनों एक छात्र के साथ लूट की घटना हुई थी जिसमें डेटिंग एप के माध्यम से छात्र किसी युवक से मिलने पहुंचा था। पूरे मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान तोहिद रजा को पकड़ा आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने कुछ दिन पहले एक डेटिंग एप से छात्र से दोस्ती की और फिर उसे मिलने बुलाया और व अपने साथी के साथ मिलकर लूट लिया था।

वहीं उसे डरा धमका कर उसके बैंक अकाउंट से पैसा भी ट्रांसफर कर लिए थे और उसकी मोबाइल चैन भी लूट ली थी। वहीं पकड़े गए आरोपी तोहीद का रिकॉर्ड खंगाल जा रहा है। वहीं लूटा हुआ माल भी पुलिस ने आरोपी से बरामद कर लिया है।

Related posts

राधा रानी को लेकर दिए बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जिसको भी प्रमाण चाहिए वो सीहोर के कुबेरेश्वर धाम आ जाए

Uttarakhand Vidhansabha

इंदौर: टीआई के केबिन में सिगरेट पीता दिखा युवक, पुलिस विभाग मचा हड़कंप

Uttarakhand Vidhansabha

खरगोन में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पांच युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़े गए युवक

Uttarakhand Vidhansabha