17.2 C
Dehradun, IN
March 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सोनिया गांधी से दिल्‍ली में मिले कांग्रेस नेता कमल नाथ, बोले- मौजूदा हालात पर हुई चर्चा

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास 10 जनपथ पर मुलाकात कर चर्चा की।

मुलाकात के बाद कमल नाथ ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश और देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की। क्या हो रहा है और क्या होना चाहिए, हमने उस सब पर चर्चा की। हम देख रहे हैं कि चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार क्या करते हैं?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से बात करेंगे तो इस पर कमलनाथ ने कहा, कि मैं उनसे बात नहीं करूंगा। बीजेपी उनसे बात कर रही है।

उन्‍होंने कहा कि अगर बीजेपी सोचती है कि नीतीश और नायडू घर बैठ जाएंगे, तो ऐसा नहीं होने वाला है। यह मोदी सरकार नहीं है, यह एनडीए सरकार है। ये सभी एनडीए में एक साथ हैं, एनडीए में सबकी अपनी-अपनी हिस्सेदारी है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात के पहले कहा था कि उनसे राजनीति और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। लोकसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कमल नाथ ने कहा कि परिणाम अच्छे हैं और मोदी सरकार को बहुमत नहीं मिला है। उन्‍होंने कहा कि अब यह मोदी सरकार नहीं है एनडीए सरकार है। कमल नाथ का कहना था कि पहले सरकार बनने तो दीजिये।

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कमजोर प्रदर्शन के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि यहां पैसे और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शेयर मार्केट में घोटाले पर जांच के लिए जेपीसी बनाने के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि राहुलजी ने जो कहा है वह तथ्य है।

Related posts

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस के व‍िद्यार्थी ग्रे कलर के शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आएंगे

Uttarakhand Vidhansabha

युवती ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए रखा शादी का प्रस्‍ताव… कस्‍टम का बहाना कर ढाई लाख रुपये ठग लिए

Uttarakhand Vidhansabha

4 महीने से तालाब में डूबी हुई थी कार, जैसे ही निकाला मिले दो नर कंकाल, फिर सामने आई अधूरी लव स्टोरी की खौफनाक कहानी

Uttarakhand Vidhansabha