24.4 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

हाई कोर्ट का आदेश, सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नए सिरे से घोषित करें

जबलपुर। नए नियम के अनुसार एलएलबी में 70 प्रतिशत या तीन साल की वकालत का अनुभव होना अनिवार्य कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से ने दलील दी गई कि परीक्षा परिणाम पुराने नियम से घोषित कर दिया गया। जिससे मुख्य परीक्षा का कट ऑफ हाई हो गया।

कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे

 

कट ऑफ हाई होने के चलते कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे। याचिका में मांग की गई थी कि अपात्रों को बाहर कर नए सिरे से मेरिट सूची तैयार की जाए। यह भी दलील दी गई कि अपात्रों के बाहर हो जाने से कट आफ मार्क्स नीचे आ जाएंगे।

 

बहुत से वंचित उम्मीदवारों को भी मिलेगा मौका

 

कट आफ मार्क्स नीचे से बहुत से वंचित उम्मीदवारों को भी मौका मिलेगा। हाई कोर्ट ने पूर्व में दायर याचिका निरस्त कर दी थी। इसके बाद पुनर्विचार याचिका दायर की गई, सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं के पक्ष में राहतकारी आदेश पारित किया।

Related posts

नवनिर्वाचित सांसद राहुल सिंह ने चुनाव जीतते ही बनाया यह रिकार्ड

Uttarakhand Vidhansabha

खंडवा पुलिस ने अंधे कत्ल का किया खुलासा, बदला लेने के लिए दोस्त ने ही युवक को उतार दिया था मौत के घाट

Uttarakhand Vidhansabha

उज्जैन के बिछड़ौद में सनसनीखेज वारदात, बैंक कर्मचारी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या

Uttarakhand Vidhansabha