19.2 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

बेकाबू ट्राॅले ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर घायल

खंडवा। खंडवा-हरसूद मार्ग पर आशापुर में रविवार को तेज रफ्तार ट्राॅला एक बाइक चालक को टक्कर मारने के बाद बेकाबू होने से छह अन्य वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। वाहनों को टक्कर लगने से कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना से बस स्टैंड क्षेत्र में कोहराम मच गया।

ट्र्राॅला क्रमांक एमपी 07 एचबी 37773 हरदा की ओर से बालू रेत भरकर खंडवा आ रहा था। आशापुर स्थित अग्नि नदी के पुल से उतरते समय चालक नियंत्रण खो दिया।

सबसे पहले बाइक को चपेट में लेने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां से कुछ दूरी पर बस स्टैंड पर खड़ी बस को पीछे से टक्कर मारने के बाद लोड‍िंग को टक्कर मारने से उसमें भरे अंडे सड़क पर फैल गए।

 

टक्‍कर के बाद पलट गया ट्रॉला

 

इसके बाद एक अन्य बाइक, लोडि‍ंग वाहन, कार को टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर ट्राॅला भी पलट गया। लोगाें ने पीछा किया तो चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के मंजर से गांव में दहशत और आक्रोश है।

 

इस हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें लोगों ने एंबुलेंस से हरसूद व खंडवा अस्पताल भेजा है। रविवार होने से बस स्टैंड क्षेत्र में इस समय भीड़ कम होने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
बड़ा हादसा टल गया

 

बस से टकराने से ट्राॅला घरों और मकानों में घुसने से बच गया। दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर दिन-रात बालू रेत के डंपर व ट्राले दौड़ते रहते हैं। इनसे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

 

डंपर प्रभावशाली लोगों के होने से इन पर पुलिस भी प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाती है। आशापुर बस स्टैंड पर भी सड़क के दोनों ओर होटल व अन्य दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। ऐसे में बस और अन्य वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं।
इनका कहना है

 

हरसूद की ओर से आ रहा बालू रेत का ट्राॅला पुल उतरते समय बेकाबू होने से करीब छह वाहनों को टक्कर मार कर पलट गया। दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई । वहीं प्रतातपुरा की 45 वर्षीय अकीला बी को गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल भेजा है। डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।

 

राजू पाटील, आशापुर चौकी प्रभारी

Related posts

शहर सरकार’ का बजट पेश, ननि परिषद की बैठक में विपक्ष ने दिखाए तीखे तेवर

Uttarakhand Vidhansabha

भूमाफिया ने किया सरकारी जमीन पर कब्जा, रेल लाइन के लिए खेत देने वाले किसानों का अटक गया मुआवजा

Uttarakhand Vidhansabha

पिता-पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड खुद पहुंच गया थाने, 75 दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा, किया सरेंडर…

Uttarakhand Vidhansabha