15 C
Dehradun, IN
November 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
खेल

आप नंबर वन बल्लेबाज हैं तो…T20 वर्ल्ड कप में धीमी बैटिंग को लेकर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी

सूर्यकुमार यादव टी20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं. आईसीसी की रैंकिंग में दो साल पहले मिले इस ताज को उन्होंने अभी तक संभाल कर रखा है. अब भारतीय टीम को उम्मीद है कि सूर्या अपनी रैंकिंग के हिसाब से ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में बल्लेबाजी करेंगे. हालांकि अभी तक बड़े मुकाबलों में अपने नाम के मुताबिक वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. इसलिए फैंस उन्हें ‘मिनो बैशर’ यानी छोटी टीमों के खिलाफ रन बनाने वाला खिलाड़ी कहकर ट्रोल करते रहते हैं. इस बार भी वो पाकिस्तान के खिलाफ रन नहीं बना सके थे. वहीं ग्रुप स्टेज के 3 मुकाबले में उन्होंने 59 रन बनाए हैं, जिसमें अमेरिका के खिलाफ 49 गेंद में 50 रन की धीमी पारी भी शामिल है. अब खुद उन्होंने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है.

सूर्या ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा?

टीम इंडिया 20 जून गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला खेलेगी. इस अहम मुकाबले से पहले सूर्याकुमार यादव ने मीडिया से बात की. इस दौरान उनकी बल्लेबाजी को लेकर सवाल हुआ. आमतौर पर 170 स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले सूर्या ने अमेरिका में लगभग 100 के स्ट्राइक रेट रन बनाया था. इसे लेकर उन्होंने कहा कि जब विकेट में पेस नहीं हो तो शॉट लगाने में दिक्कत होती है. इसके अलावा जब विपक्षी टीम जब आपके गेम को समझ जाए तो रन बनाना और भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में कंडिशन और टीम की जरूरत के हिसाब बल्लेबाजी करनी पड़ती है और वो वही करते हैं. सूर्या ने आगे कहा कि अगर कोई दो साल से नंबर वन हो तो उसे हर कंडिशन में बल्लेबाजी करना आना चाहिए.

टीम इंडिया खेलेगी एग्रेसिव क्रिकेट

न्यूयॉर्क में पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार थी. वहां शुरुआत में काफी विकेट गिरे. इसलिए ज्यादातर बल्लेबाज धीमे खेलते नजर आए. ऐसे में वेस्टइंडीज में भारत के अप्रोच को लेकर सवाल किया गया. उनसे पूछा गया कि क्या यहां भी टीम इंडिया शुरुआती झटकों के बाद संभलकर खेलेगी. सूर्या ने इस पर जवाब दिया कि टीम फॉर्मेट के हिसाब से खेलती है. विकेट गिरने के बावजूद भारत पॉजिटिव इंटेंट के साथ बल्लेबाजी करेगा और ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगा.

सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वो सुपर-8 के लिए खूब प्रैक्टिस कर रहे हैं. सूर्या ने कहा कि कैरिबियन पिच पर न्यूयॉर्क की तुलना में बड़े शॉट लगाना आसान है, यहां स्पिनर्स का रोल भी अहम होने वाला है. इसलिए वो स्वीप और रिवर्स स्वीप की प्रैक्टिस कर रहे हैं.

Related posts

IND vs PAK मैच से पहले आग की तरह फैला इरफान पठान का ये Video, मैदान में वाइफ को देख किया कुछ ऐसा

Uttarakhand Vidhansabha

निज्जर विवादः कनाडा को भारत से पंगा पड़ रहा भारी ! सर्रे में खालिस्तानियों का जनमत संग्रह फिर फ्लाप

Uttarakhand Vidhansabha

स्टीफन फ्लेमिंग के बस की बात नहीं- IPL से बाहर होते ही CSK ने अपने ही कोच को लेकर क्या कह दिया!

Uttarakhand Vidhansabha