15.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

आकाशीय बिजली से नागरिकों के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का किया ऐलान

भोपाल। ग्वालियर जिले की भितरवार विकासखंड के ग्राम पंचायत करहिया में आकाशीय बिजली गिरने से चार नागरिकों के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा महाकाल से मृतकों की आत्मा को शांति तथा शोकाकुल स्वजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के स्वजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायल का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि मृतकों में पप्पू परमार उम्र 45 वर्ष, कूक्कू तिवारी उम्र 50 वर्ष, हरि सिंह कुशवाहा उम्र 30 वर्ष और बल्लू कुशवाहा उम्र 24 वर्ष शामिल हैं। घायल उदयभान कुशवाहा उम्र 24 वर्ष का ग्वालियर में उपचार जारी है।

जिला अस्पताल में बांटे वस्त्र और फल

 

अशोकनगर में लायनेस क्लब द्वारा मंगलवार को जिला अस्पताल में पहुंचकर प्रसूती वार्ड और पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के लिए सूती वस्त्र, बिस्किट, फल एवं शीतल पेय पदार्थ वितरित किए गए। क्लब की समस्याओं ने करीब 60 जोड़ी वस्त्र एवं अन्य सामग्री बच्चों के अटेंडरों को प्रदान की।

इस दौरान क्लब की सदस्या श्वेता जैन द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। वस्त्र एवं मिठाई वितरण कार्यक्रम में क्लब की रानी जुनेजा, सपना सेठ, गंगा रघुवंशी, प्रीति बंसल, डॉ. रजनी शुक्ला उपस्थित रहीं।

Related posts

रिमझिम बारिश के बीच तालाब में गिरी कार, बड़ा हादसा टला

Uttarakhand Vidhansabha

भोपाल में ट्रैफिक पुलिस के ASI ने खुद को मारी गोली, हुई मौत, मौके पर पहुंचे अधिकारी

Uttarakhand Vidhansabha

महाकाल की नगरी उज्जैन में जमीन खरीदने के क्या हैं नियम? जानें कैसे बन रही प्रापर्टी हब

Uttarakhand Vidhansabha