17.5 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
लाइफ स्टाइल

घुंघराले बालों का कैसे रखें ध्यान? ये 4 टिप्स आएंगे काम

बाल हमारे सिर का ताज कहे जाते हैं. इनकी केयर करना बेहद जरूरी हैं. सिर पर बाल नहीं होंगे तो महंगे कपड़े भी कोई स्टाइलिश लुक नहीं दे पाएंगे. लेकिन उन लोगों को अपने बालों का ध्यान रखने में ज्यादा दिक्कत होती हैं, जिनके बाल कर्ली यानी घुंघराले हैं. इन बालों की केयर करना वाकई थोड़ी मुश्किल है. इनका सही से ध्यान न रखा जाए तो ये बेजान हो जाएंगे.

बता दें कि कर्ल भी कई तरह के होते हैं. इनमें से एक कोइली कर्ल भी हैं. दरअसल, ये बहुत बारीक कर्ल होते हैं. ऐसे बाल काफी नाजुक होते हैं और इन्हें स्पेशल केयर की जरूरत होती है. ये जल्दी ड्राई हो जाते हैं, ऐसे में गर्मियों के मौमस में तो इनकी कंडीशन बुरी हो सकती है. आइए जानते हैं कि ऐसे बालों का ध्यान कैसे रखा जाए.

सही तरीके से धोएं बाल

कर्ली बालों को धोते समय ध्यान रखें कि इन्हें माइल्ड शैंपू से अच्छी तरह धोएं करें. आप पैराबेन, सल्फेट और सिलिकॉन से मुक्त हेयर केयर प्रोडक्ट्स को चुनें. स्कैल्प पर नमी के लिए ऑयलिंग करें. हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

हेयर सीरम

बालों में हेयर सीरम भी अप्लाई करें. कर्ली बालों के लिए तो ये बेहद जरूरी हैं. इससे बाल शाइनी और हाइड्रेटेड नजर आएंगे. हेयर सीरम से आपके बाल बेजान नहीं दिखेंगे.

स्कैल्प करें डिटॉक्स

हफ्ते में कम से कम 1 बार अपनी स्कैल्प डिटॉक्स जरूर करें. इससे स्कैल्प की गंदगी और डेड स्किन सेल्स हट जाएंगे. इसके लिए आपटी-ट्री ऑयल और पेपरमिंट स्कैल्प स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं.

नाइट केयर भी है जरूरी

जब बाल ड्राई और बेजान होते हैं तो सबसे ज्यादा उलझते हैं. इस समस्या से बचने के लिए सोने से पहले एक अच्छे हेयरब्रश की मदद से सुलझाएं. ध्यान रखें कि चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें. आप सिल्क या सैटिन फैब्रिक का तकिया इस्तेमाल करें.

कर्ली बालों को सही रखने के लिए हर महीने आप अपने डेड हेयर्स और दोमुंहे बालों की ट्रिमिंग जरूर करवाएं. इससे बालों को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी.

Related posts

पेट की चर्बी कम करेगा ये चूर्ण, जान लें घर पर बनाने का तरीका

Uttarakhand Vidhansabha

सेहत के लिए रामबाण से कम नहीं हैं ये बीज, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे कई फायदे

Uttarakhand Vidhansabha

बाल क्यों हो जाते हैं दोमुंहे और किस तरह करें उनकी केयर?

Uttarakhand Vidhansabha