23.4 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

जमीनी विवाद में डॉक्टर पर लाठी-फरसे से हमला, हालत गंभीर

गुना : गुना में जमीनी विवाद के मामले थमने का नाम नहीं रहे हैं। यह मामले अब इस हद तक बढ़ गए हैं, कि अब इसमें जमीन को लेकर जान लेने की स्थिति भी बनने लगी है। इस बात का खुलासा आरोन थाना के रिजोदा गांव में हुए उस विवाद से हुआ जिसमें कि होम्योपैथी डॉक्टर जयकुमार शर्मा पर एक दर्जन से ज्यादा दबंगों ने लाठी फरसों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें आरोन से भोपाल रेफर कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले में कमजोर कार्रवाई की है।

वह अपने रिजोदा गांव स्थित जमीन को जुतवाने पहुंचे थे। तभी यादव परिवार के एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने उनकी जमीन पर जाकर पहले गाली देना शुरू की, और इसके बाद लाठी फरसों से हमला कर दिया। जिसमें डॉक्टर जयकुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसके बाद उन्हें आरोन अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन यहां भी उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कमजोर कार्रवाई की है।

Related posts

युवक की हत्या कर शव को खंडहर में फेंका, पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी

Uttarakhand Vidhansabha

सीधी घटना को लेकर एक्शन में CM मोहन ! 7 छात्राओं से रेप के आरोपी पर होगी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

Uttarakhand Vidhansabha

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में दौलतपुर क्षेत्र में दीवार गिरने से चार लोग दब गए ,आपको बता दें कि इस हादसे में 6 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। एक महिला और दो बच्चों को गंभीर चोट आई है उनको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार की है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बच्चे अपनी दादी के साथ शादी समारोह के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। धूप तेज होने के कारण तीनों बच्चे दादी के साथ कच्चे मकान के पास बैठ गए तभी अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दादी सहित बच्चे दब गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि धूप तेज होने के कारण महिला बच्चों के साथ छांव में बैठ गई थी और इस समय ही दीवार गिर गई।  दीवार पुरानी थी जो अचानक गिरी है, इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वृद्ध महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। इस हादसे में दादी आरिफा बानो ,हसलीन, एंजेला घायल हुए हैं 6 वर्षीय आफरीन की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल पहुंचाया है।

Uttarakhand Vidhansabha