15.6 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

अमेठी में गुंडागर्दी! मामूली सी बात पर बवाल, पूर्व सैनिक को बीच सड़क पीटा

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दबंगों की दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर दबंगों ने पूर्व सैनिक को जूतों से बुरी तरह पीट दिया. जब पीड़ित ने मामले की शिकायत करने चाही तो दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी डे डाली. वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है.

मामला अमेठी के मुंशीगंज थाने के बगल में बने पेट्रोल पंप का है. यहां पर देर शाम से घात लगाए दबंगों ने एक पूर्व सैनिक को जमकर जूतों से पिटा जिससे सैनिक को काफी गंभीर चोटें आईं हैं. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद सैनिक ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने दबंगों पर मारपीट सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है मामला?

जानकारों के मुताबिक, दबंग और पूर्व सैनिक गांव के एक निमंत्रण में गए थे. वहां किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, इसके बाद विवाद बढ़ गया. फिर दबंग मुंशीगंज पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां पूर्व सैनिक का इंतजार करने लगे. जैसे ही वह वहां आया, दबंगों ने उसे बुरी तरह से पीट दिया. इसी बीच उसे जान से मारने की धमकी भी दी. ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

आरोपी ने क्या कहा?

पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपी पंकज मिश्रा ने बताया की वह लोग पेट्रोल पंप पर पहले से मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने वहां आकर उन्हें गाली दी और कहा की हम अभी जेल से छूंटकर आए हैं. तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. उनकी तरफ से लगातार मामले को बढ़ावा दिया जा रहा था. हमने उन्हें समझाया लेकिन वह मानें नहीं. बात-बात में मारपीट हो गई. हमारा ऐसा कोई मकसद नहीं था.

Related posts

दिल्ली में अमित शाह से चल रही योगी की मीटिंग, पीएम मोदी से भी मुलाकात का वक्त मांगा

Uttarakhand Vidhansabha

गजब! कैंसर से अध्यापक की मौत, चुनाव में लगी दी ड्यूटी… न पहुंचने पर FIR दर्ज कराई

Uttarakhand Vidhansabha

हिमांशु कुमार से देवी शरण तक…यूपी के वो अधिकारी जो योगी सरकार में हो चुके हैं सस्पेंड

Uttarakhand Vidhansabha