16.3 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

पेड़ से बांधा, मुंह में ठूसा आम फिर पीटा… मासूमों के साथ माली ने की हैवानियत

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में चौक थाना के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव में बुधवार को एक बागीचे में आम उठाने गए तीन छोटे बच्चों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. बच्चों को माली ने पेड़ से रस्सी से बांध कर मारने पीटने का आरोप लगाया गया है. वृहस्पतिवार को जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के हाथ पांव फुल गए. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो बागीचे के माली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब दस बजे चौक थाना क्षेत्र के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव में तीन बच्चे आम के बाग किनारे घूमने गए थे. तीनों बच्चे बागीचे में पहुंच गए और गिरा हुआ आम उठाने लगे. इसी दौरान बाग का माली वहां पहुंच गया और तीनों बच्चों को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि माली ने तीनों बच्चों को रस्सी से पेड़ पर बांध दिया. माली ने तीनों बच्चों के मुंह में आम ठूस दिया.

बच्चे की मां ने की कार्रवाई

बच्चों के पेड़ में बांधने की जानकारी मिलते ही वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई. वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया. वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर बच्चों के माता – पिता पहुंचे और अपने-अपने बच्चे को लेकर घर चले गए. उधर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन हुआ है. एक बच्चे की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बाग के माली समेत तीन लोगों पर बच्चों को बांधकर मारने-पीटने का आरोप लगाया है. बच्चे की मां ने कार्रवाई की मांग की है.

माली के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने फिलहाल बाग के माली के खिलाफ चौक थाना में केस दर्ज कर लिया है. थानाध्यक्ष चौक प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि बच्चों को बंधक बनाने के मामले में पिपरिया गांव निवासी आम के बाग के माली सुदर्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आयेंगे उसके हिसाब से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

हरदोई में युवराज हत्याकांड से तनाव, हिरासत में लिए गए करणी सेना के अध्यक्ष; पुलिस के साथ झड़प

Uttarakhand Vidhansabha

सगी बुआ के बेटे से प्यार, फिर हुई तकरार… प्रेमी जोड़े ने सल्फास खा दे दी जान

Uttarakhand Vidhansabha

बेस्ट सिटी रैंकिंग में पिछड़ा प्रयागराज, टॉप 30 से बाहर

Uttarakhand Vidhansabha