19.6 C
Dehradun, IN
May 6, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में पिता बना हैवान, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार.

सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक पिता अपनी ही सौतेली बेटी को कई दिनों तक अपनी हैवानियत का शिकार बनाता रहा, जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो आरोपी पिता भागने की फिराक में था। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बंगाल भागने की फिराक में था आरोपी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी बिहार के गया जिले का रहने वाला था। घटना की सूचना पुलिस तक पहुंचने की जानकारी लगते ही वह बंगाल भागने की तैयारी कर चुका था। आरोपी के रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिलते ही मोरबा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी द्वारा आरोपी की तलाश के लिए जुटी टीम ने रेलवे स्टेशन के पास से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

अवैध क्लीनिक चलाता था आरोपी

बताया जा रहा है कि आरोपी जिले के मेढ़ौली में अस्थाई रूप से रहकर अवैध क्लीनिक चलाता था। यहां उसने एक महिला को अपनी पत्नी बनाकर अपने साथ रखा था और उसकी 12 वर्षीय बेटी को कई बार अपनी हैवानियत का शिकार बनाता रहा, फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Related posts

लव मैरिज के बीच आई जाति की दीवार, ससुरालियों ने पति की करवा दी दूसरी शादी, न्याय के लिए भटक रही पहली बीवी

Uttarakhand Vidhansabha

PM एक्सीलेंस कॉलेज के उद्घाटन समारोह की तैयारियां जोरों पर…इंदौर के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पहुंचने के निर्देशइंदौर ( सचिन बहरानी ) : देश के गृह मंत्री अमित शाह 14 जुलाई को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एक पेड़ मां के नाम अभियान के साथ ही पीएम एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ भी करेंगे। गृहमंत्री के इंदौर आगमन और कार्यक्रम को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा लगातार तैयारी की जा रही है। गुरूवार को इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की और गृहमंत्री के इंदौर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर ने कार्यक्रम में सभी को छात्रों और प्रोफेसर की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। PunjabKesari कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक गृहमंत्री के इंदौर से ही प्रदेश के 55 प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर आज जिले के सभी शासकीय और निजी कॉलेजों के प्राचार्य के साथ बैठक की गई है। कलेक्टर आशीष सिंह से मिले निर्देशों के बाद अब सभी प्राचार्य कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं।

Uttarakhand Vidhansabha

स्वर मेघ कार्यक्रम में ब्रास बैंड की मधुर धुनों के कायल हुए CM मोहन, MP पुलिस के लिए बड़े ऐलान

Uttarakhand Vidhansabha