25.2 C
Dehradun, IN
July 16, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

जबलपुर में 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, घर में चल रही थी मोहर्रम की तैयारी

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 18 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, युवक का नाम अरहान था और बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर हनुमानताल थाना पुलिस पहुंच गई थी और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।

युवक के घर पर मोहर्रम की तैयारी चल रही थी ,इस दौरान शादाब और नौशाद नाम के युवक आए और विवाद करने लगे थे। विवाद के बाद युवक के घर के बाहर ही उसको चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया गया अरहान ने इस साल दसवीं क्लास की परीक्षा दी थी और फर्स्ट डिवीजन से पास हुआ था।

पढ़ाई में अरहान काफी होशियार था पुलिस ने आरोपी शादाब और नौशाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि शादाब और अरहान के परिवार के बीच पुराना विवाद है। पुराने विवाद के चलते ही शादाब और नौशाद ने घर के बाहर खड़े अरहान को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया।

Related posts

बाल कलाकार को दिया इंस्‍टाग्राम पर ब्लू टिक लगवाने का झांसा, आईडी हैक कर मांगे 200 डॉलर

Uttarakhand Vidhansabha

तंत्र-मंत्र से पैसा कमाने फांसी से लटकाकर युवक की हत्या, पुलिस ने तांत्रिक सहित पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार..

Uttarakhand Vidhansabha

महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच हुई जमकर मारपीट..

Uttarakhand Vidhansabha