24.2 C
Dehradun, IN
August 25, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक की गई आयोजित….

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रदेश के विकास से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं पर विचार – विमर्श किया गया तथा सात परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई।

मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरा किया जाए तथा उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए।  बैठक में UIDB के अंतर्गत हरिद्वार के रोड़ी बेलवाला क्षेत्र का पुनरुद्धार और सती कुंड व आसपास के क्षेत्र के विकास से संबंधित प्रोजेक्ट को अनुमोदित किया गया। साथ ही ऋषिकेश में आस्था पथ के सौंदर्यीकरण से संबंधित प्रोजेक्ट को अनुमोदित किया गया। बैठक में लोक निर्माण विभाग से संबंधित राज्य योजना के अंतर्गत देहरादून के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अंतर्गत देहरादून – किमाडी लंबीधार – कार्ट मैकेंजी – कंपनी गार्डन मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 से 24 (सप्लाई कैंट से लंबीधार बासागाड़ मसूरी) तक सिंगल लेन से इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तन हेतु अतिरिक्त पहाड़ कटान, क्रॉस ड्रेन एवं दीवारों के निर्माण कार्य से संबंधित प्रोजेक्ट का अनुमोदन किया गया तथा देहरादून में महाराणा प्रताप चौक से 06 नंबर पुलिया रोड तक के चौड़ीकरण का अनुमोदन किया गया।

समिति ने कुम्भ व पेयजल विभाग से संबंधित हरिद्वार में पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर बिल्डिंग निर्माण तथा अभियोजन विभाग के कार्मिकों हेतु टाइप द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ आवास के निर्माण परियोजना की स्वीकृति दी गई। बैठक में प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव नितेश झा, पंकज पांडेय व धर बाबू अद्दांकी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, संजीव गिरोह का पिंटू चढ़ा पुलिस के हत्थे

Uttarakhand Vidhansabha

जम्मू के डोडा में आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों के घेरे में 3 दहशतगर्द

Uttarakhand Vidhansabha

सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment