25.2 C
Dehradun, IN
May 31, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

केदारनाथ धाम में धूमधाम से मनाई गयी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती

बुद्धिमता व न्याय प्रियता के लिये इतिहास मे एक अलग पहचान बनाने वाली मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती केदारनाथ मे धूम धाम से मनाई गयी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर रुद्रप्रयाग भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट की अध्यक्षता में केदारनाथ मे भब्य कार्यक्रम का आयोजन कर अहिल्याबाई होल्कर को याद किया गया।

बताते चलें कि 18वीं शताब्दी में मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने पति की मृत्यु के बाद शासन किया। और अपनी बुद्धिमता व न्याय प्रियता के कारण उन्हे आज भी याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 21 मई से 31 मई तक उनकी 300वी जयंती वर्ष मना रही है।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने रानी अहिल्याबाई के समाजिक योगदान को याद करते हुये कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का समाज को समर्पित जीवन आज भी मानवता के लिये अनुकरणीय उदाहरण है।उन्होने कहा कि अपने शासन काल में एक ओर उन्होने काशी से लेकर सोमनाथ तक विभिन्न मंदिरो का जीर्णोद्धार कराया वहीं समाज में गरीब, पिछडे, दलित व अपेक्षित लोगों के लिये उन्होने कई कल्याणकारी योजनाओं संचालित की।वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अहिल्याबाई होलकर की नीतियों को आगे बढा रहे है।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि महिला शसक्तीकरण, स्वास्थ्य, वाणिज्य आदि के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यो को इतिहास सदा याद रखेगा।

 

Related posts

एक ईंट तक नहीं लगाई… AAP-कांग्रेस पर बरसीं हरसिमरत कौर बादल, BJP के लिए कहा- गांव में घुस तक नहीं पा रहे

Uttarakhand Vidhansabha

जिलाधिकारी ने ली गंगा संरक्षण की बैठक, नदियों को साफ और स्वच्छ करने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 में मुख्यमंत्री ने विकास विजन किया साझा

Nidhi Jain

Leave a Comment