27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

बड़ी खबर: भालू ने फिर किया एक महिला पर हमला, घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र से एक बार फिर भालू द्वारा दिन दोहपर मे एक महिला पर हमला करने की जानकारी प्राप्त हुई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार द्वारा अवगत कराया गया कि आज 25.दिसम्बर2025 को समय सांय 4.30 बजे आपातकालीन केंद्र को कॉलर नवीन शैव अवर सहायक बी0के0टी0सी0 ऊखीमठ के द्वारा दूरभाष/वॉटसअप के माध्यम से सूचना दी गई कि 01 महिला रचना देवी पत्नी मनमोहन उम्र- 32 वर्ष,जोकि प्रेम नगर वार्ड नं0- 3 ओमकारेश्वर ऊखीमठ पर दोहपर लगभग 2.30 बजे भालू ने हमला किया है,जिसमे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई है। वहीँ स्थानीय लोगों द्वारा तुरन्त घायल महिला को प्रा0स्वा0 केन्द्र ऊखीमठ ले जाया गया जहॉ से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग रैफर किया गया।

Related posts

12 साल की उम्र में रेप, 13 की उम्र में बनी बिन ब्याही मां… बेटे ने दिलाया 30 साल बाद इंसाफ

Uttarakhand Vidhansabha

फूलों की घाटी में वनाग्नि पर प्रशासन अलर्ट, हेलीकॉप्टर से कराई गई हवाई रेकी

Nidhi Jain

देहरादून जिला कोर्ट में बम की धमकी से हड़कंप, मेल के जरिए उड़ाने की चेतावनी

Nidhi Jain

Leave a Comment