23.4 C
Dehradun, IN
August 27, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
देश

बंगाल में BJP कार्यकर्ता को उतारा मौत के घाट, हाल ही में भाजपा में हुए थे शामिल

पश्चिम बंगाल : पश्चिम बंगाल के नादिया में एक बीजेपी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मारे गए कार्यकर्ता की पहचान हफीजुल शेख के रूप में हुई है जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम हफीजुल शेख की चाय की दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

उसके सिर पर गोली मारी गई। पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के परिवार ने दावा किया कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुआ था, इसलिए उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। मुख्य आरोपी की पहचान हो गई है, लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Related posts

चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम धामी

Nidhi Jain

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या का आंकड़ा सात लाख पार

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या पाँच लाख पार पहुँची

Uttarakhand Vidhansabha