Category : देश
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल को BJP प्रॉक्सी शासक बनाना चाहती है… कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू कश्मीर प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने सोमवार को श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा पर निशाना साधा. कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी उपराज्यपाल को यहां प्रॉक्सी शासक बनाना चाहती है. भरत सिंह सोलंकी ने हाल ही में जम्मू कश्मीर के एलजी को ज्यादा ताकत देने को लेकर केंद्र पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इस पुनर्गठन अधिनियम के बाद राजनेता नगर निगम की ताकत बन जाएंगे. इसके साथ ही सोलंकी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद बढ़ने से बीजेपी को चुनाव टालने […]...
पश्चिम बंगाल में BJP को कब मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष? 3 बड़े चेहरे रेस में, अंदरुनी विवाद बरकरार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को पश्चिम बंगाल से बीजेपी के सांसदों (लोकसभा और राज्यसभा) से मुलाकात कर राज्य की सत्ता में जल्द ही आने की बात कही. लेकिन प्रदेश की सियासत में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में अंदरुनी लड़ाई लगातार बनी हुई है. पश्चिम बंगाल में बीजेपी का अगला प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा, ये सवाल वहां पर बीजेपी की आपसी जंग की वजह से लगातार उलझा हुआ है. दरअसल, मौजूदा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार का कार्यकाल खत्म हो चुका है और वो केंद्र सरकार में मंत्री भी बन गए हैं. ऐसे में उनकी जगह प्रदेश ईकाई […]...
जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत; मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल
जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले में बड़ी घटना सामने आई. सोमवार को सोपोर इलाके में हुए एक ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट में मरने वाले में दो बच्चे भी शामिल हैं. वहीं एक अन्य घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आतंकी घटना है या फिर कोई हादसा. घटना सोपोर इलाके के शेर कॉलोनी में हुई. सोमवार को एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था. तभी अचानक से ब्लास्ट […]...
कश्मीर में जयपुर-मुंबई से ज्यादा गर्मी, घाटी में टूटा 132 साल का रिकॉर्ड
आम तौर पर कश्मीर का नाम सुनते ही आपके दिमाग में पहली तस्वीर क्या बनती है. ऊंचे-ऊंचे बर्फ से ढके पहाड़, डल झील, खूबसूरत शिकारा और सर्द मौसम, लेकिन शायद आप यकीन नहीं करेंगे कि जुलाई में श्रीनगर को इन खूबसूरत वादियों को लू लग गई है. श्रीनगर का हाल ये है कि इस वक्त ये शहर जयपुर, लखनऊ और मुंबई से भी ज्यादा गर्म है. यानी जिस वक्त भारत का बड़ा हिस्सा बारिश और बाढ़ से प्रभावित है. उस वक्त कश्मीर के बहुत सारे हिल स्टेशन जुलाई की गर्मी में हॉट स्टेशन बन गए हैं. हालत ये है कि […]...
सर, A1-A2 या नंबर 3-4 चलेगा क्या? स्पीकर ओम बिरला ने टोका तो राहुल ने उनसे से ही पूछ लिया क्या बोलूं
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार ने देश के युवाओं, किसानों और गरीबों को अभिमन्यु की तरह चक्रव्यूह में फंसा दिया है. अंबानी-अडानी का देश के बिजनेस पर कंट्रोल है. अंबानी-अडानी का नाम लेने पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्होंने टोका. इस पर राहुल ने कहा, सर, क्या मैं उनको A1, A2 कह सकता हूं. या नंबर 3-4 चलेगा? सदन में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि सत्तापक्ष चक्रव्यूह बनाता है. कांग्रेस और विपक्ष […]...
दिल्ली के महरौली पार्क की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर SC ने ASI को बनाया पक्षकार, मांगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने आज सोमवार को दिल्ली के प्रतिष्ठित महरौली पुरातत्व पार्क के अंदर सदियों पुरानी धार्मिक संरचनाओं की सुरक्षा की मांग से जुड़ी याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को पक्षकार बनाया है. इस पुरातत्व पार्क में 13वीं शताब्दी की आशिक अल्लाह दरगाह (1317 ई.) और बाबा फरीद की चिल्लागाह शामिल है. साथ ही कोर्ट ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) और नेशनल मॉन्यूमेंट अथॉरिटी (NMA) से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट में जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की डिविजन बेंच दिल्ली हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ एक एसएलपी पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें […]...
कांवड़ लेन में दौड़ रही थी पुलिस की कार, टक्कर लगी तो कांवड़ियों ने कर दिया ये हाल
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में पॉवर कारपोरेशन के विजिलेंस ड्यूटी में लगी एक कार कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में घुस गई. इस दौरान इस कार ने अपनी लेन में चल रहे कई कांवड़ियों को टक्कर भी मार दिया. इससे गुस्साए कांवड़ियों ने ना केवल बुरी तरह से कार में तोड़फोड़ की, बल्कि कार को सड़क पर पलट भी दिया. घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार चालक को अरेस्ट कर लिया है. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह मामला दिल्ली मेरठ हाईवे पर आरआरटीएस के दुहाई स्टेशन के पास […]...
विकसित भारत, नई शिक्षा नीति… सरकारी योजनाओं पर पीएम मोदी ने BJP शासित राज्यों के सीएम-Dy CM से जानें क्या किया मंथन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के आला नेता उपस्थित थे. राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा, त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन कुमार यादव, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा […]...
केंद्रीय योजनाओं से न करें छेड़छाड़… पीएम मोदी ने CM-Dy CM को 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए दिया मंत्र
पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियो को कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को अपने अपने राज्यों में 100 फीसदी जमीन पर उतारें और केंद्र सरकार की योजनाओं में कोई बदलाव ना करें. पीएम मोदी ने रविवार को बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में ये बातें कहीं. पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार कोई भी योजना सोच समझकर और जनता पर पड़ने वाले प्रभाव को देखकर तैयार करती है, ऐसे में उसमें कोई फेरबदल, जोड़/घटाना ना करें. पीएम ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को अपने अपने राज्यों में लागू करने […]...
कौन हैं वो 3 छात्र, जिनका IAS बनने का सपना रह गया अधूरा, दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई मौत
शनिवार शाम को दिल्ली के एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर जाने से 2 लड़कियों और एक लड़के समेत तीन छात्रों की मौत हो गई. कोचिंग संस्थान ओल्ड राजिंदर नगर में स्थित है, जिसे राष्ट्रीय राजधानी में कोचिंग हब कहा जाता है. इस हादसे में मरने वाले तीन छात्रों में से एक छात्र केरल का था, एक छात्रा उत्तर प्रदेश की थी, जबकि दूसरी छात्रा मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली थी और उसका परिवार वर्तमान में तेलंगाना में रहता है. ये तीनों छात्र अपने घरों से दूर दिल्ली आए थे और यूपीएससी की परीक्षा […]...
