23.8 C
Dehradun, IN
July 24, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

देश

NEET UG Result आज किसी भी समय हो सकता है घोषित, NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन

Uttarakhand Vidhansabha
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2024 रिजल्ट के संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसे अनुसार रिवाइज्ड नतीजे आज, 25 जुलाई को किसी भी समय घोषित किए जा सकते हैं. वहीं एनटीए ने नीट के बारे में फर्जी सूचनाएं देने वाली वेबसाइटों से स्टूडेंट्स को अलर्ट भी किया है. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अधिसूचना जारी कर कहा कि NTA और उसके अधिकारियों के नाम पर कुछ लोग फर्जीवाड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. एजेंसी ने कहा कि नीट परीक्षा के OMR के संबंध में गुमराह कर रहे ऐसे लोगों से छात्रों को सावधान रहने की जरुरत है. […]...
देश

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, घायल जवान ने भी दम तोड़ा, ऑपरेशन अभी जारी

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक सैनिक के भी शहीद होने की खबर है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत लोलाब इलाके में आतंकवादी और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम को इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद लोलाब में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने बताया है कि इलाके में अभी ऑपरेशन जारी है. शहीद जवान की पहचान 28 आरआर के […]...
देश

NEET UG 2024: कैसे 1 नंबर से बदल जाएगी पूरी मेरिट लिस्ट? यहां समझे अंकों का पूरा गणित

Uttarakhand Vidhansabha
नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिजल्ट अब फिर से सभी छात्रों के नाम के साथ जारी किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनटीए ने 20 जुलाई को एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज नतीजे जारी किए थे. जारी होने वाले रिवाइज्ड रिजल्ट में पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी और टाॅपर्स की संख्या भी घट जाएगी. वह भी 1 नंबर के कारण. आइए जानते हैं कैसे 1 अंक के कारण पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी. नीट यूजी परीक्षा में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और पेपर कुल 720 नंबरों का होता है, जिसमें प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 […]...
देश

झारखंड फतह के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार, सीएम चेहरे से टिकट बंटवारे तक की ये है प्लानिंग

Uttarakhand Vidhansabha
झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य की सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. गृह मंत्री अमित शाह हाल में रांची का दौरा किए थे, जहां से उन्होंने मिशन विधानसभा चुनाव का आगाज किया. अब इस बीच जानकारी सामने आई है कि पार्टी राज्य में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. बीजेपी ने तय किया है कि इस बार बीजेपी राज्य के अपने बड़े और कद्दावर नेताओं को भी चुनाव लड़ाएगी. इसमें वो नेता भी […]...
देश

संसद में राहुल गांधी की किसानों से मुलाकात, लेकिन क्यों हुआ विवाद?

Uttarakhand Vidhansabha
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बुधवार को संसद परिसर में किसानों से मुलाकात होनी है. ये मीटिंग संसद में राहुल गांधी के चैंबर में होगी. हालांकि ये मुलाकात पहले ही चर्चा में आ गई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों का पास नहीं बनाया जा रहा. हालांकि, जब ये मामला मीडिया में आया तो किसानों को राहुल से मुलाकात की इजाजत मिली. कांग्रेस सांसद ने कहा, नेता विपक्ष होते हुए मैंने कुछ किसानों को अपने चैंबर में बुलाया था, लेकिन उनका पास नहीं बनाया जा रहा. मैं खुद उनसे मिलने जा रहा हूं. राहुल गांधी ने कहा कि […]...
देश

रात को बिस्तर में दुल्हन संग दिखता दूल्हा, अगली सुबह सोया मिलता कोई और, दो महीने बाद…

Uttarakhand Vidhansabha
शादी की पहली रात दूल्हा दुल्हन के लिए बेहद खास होती है. लेकिन क्या हो जब दुल्हन को पता चले कि सुहागरात उसके साथ पति नहीं बल्कि किसी और ने मनाई है. कोई भी महिला यह बर्दाश्त नहीं कर पाएगी. लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ऐसा ही हुआ है. दुल्हन के साथ दो महीने तक उसका पति नहीं बल्कि देवर सुहागरात मना रहा था. उसे शादी के बाद से ही रोज मिठाई देकर सुला दिया जाता. दुल्हन को जब शक हुआ कि उसके साथ कुछ तो गलत हो रहा है. एक दिन दुल्हन ने मिठाई नहीं खाई. अगले दिन […]...
देश

अल्पसंख्यकों पर मोदी मेहरबान, जानें मनमोहन से लेकर मोदी सरकार तक कितना बढ़ा-घटा मंत्रालय का बजट

Uttarakhand Vidhansabha
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया. युवाओं और महिलाओं साथ-साथ देश के अल्पसंख्यकों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए मोदी सरकार बजट में मेहरबान दिखी. वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के बजट में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी की है. मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट में इस बार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए कुल 3183.24 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रावधान किया है, जो पिछले बजट की तुलना में 574.31 करोड़ रुपये अधिक है. वित्त मंत्री ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के लिए इस वर्ष […]...
देश

लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया, बजट से यूपी गायब…अखिलेश यादव का तंज

Uttarakhand Vidhansabha
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में पेश किया. आज यानी बुधवार से संसद में बजट पर चर्चा है. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ ने दिल्ली को नाराज कर दिया. बजट से उत्तर प्रदेश गायब है. विपक्ष के प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, हम सभी मांग कर रहे थे कि […]...
देश

बढ़ती ताकत के बीच सेना को करोड़ों का नुकसान, 11 साल में ये जहाज हुए हादसे का शिकार

Uttarakhand Vidhansabha
भारतीय नौसेना को हाल ही में बड़ा नुकसान हुआ है. ये नुकसान छोटा-मोटा नहीं, 6 हजार करोड़ का है. दरअसल, मुंबई गोदी में युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लग गई. घटना के बाद युद्धपोत एक तरफ (बंदरगाह की ओर) झुक गया और तमाम कोशिशों के बावजूद उसे सीधा नहीं किया जा सका. हादसे के बाद नाविक लापता है. उसकी तलाश जारी है. आईएनएस ब्रह्मपुत्र साल 2000 में नौसेना में शामिल हुआ था और 24 साल लगातार देश की सेवा करता रहा. ये जहाज भारतीय नौसेना की ताकत था. इसको बनाने में 6 हजार करोड़ की लागत आई थी. इसकी रफ्तार […]...
देश

बजट से किसानों को ज्यादा फायदा नहीं, कंपनियों को होगा मुनाफा- किसान नेता राकेश टिकैत

Uttarakhand Vidhansabha
वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने आज मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश कर दिया है. बजट में खेती और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं, लेकिन बजट से किसान ज्यादा खुश नहीं बताए जा रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस बजट से कोई फायदा नहीं होने वाला है. सरकार फसलों की उचित कीमत देनी चाहिए. बजट पर निराशा जाहिर करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें (केंद्र को) यह बजट कागजों पर तो ठीक लगता होगा, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे किसानों को किसी तरह का कोई […]...