27.1 C
Dehradun, IN
October 22, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
देहरादून : मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

Category : देश

देश

राज्यपाल के बारे में टिप्पणी कर सकती हैं ममता… कलकत्ता हाईकोर्ट का निर्देश- मानहानि केस से बचें

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत चार तृणमूल नेता राज्यपाल को लेकर टिप्पणी कर सकते हैं. कलकत्ता हाई कोर्ट की खंडपीठ ने राज्यपाल द्वारा दायर मानहानि मामले में ऐसा आदेश दिया. साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि टिप्पणी करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इससे मानहानि की परिभाषा या मानहानि से जुड़े कानून का उल्लंघन न हो. जस्टिस इंद्रप्रसन्ना मुखर्जी की खंडपीठ ने शुक्रवार को यह आदेश दिया. उसके बाद खंडपीठ ने मामला न्यायमूर्ति कृष्ण राव की एकल पीठ को लौटा दिया. बता दें कि शुरुआत में मामला सिंगल बेंच में चल रहा था. […]...
देश

माई लॉर्ड, मुझे वैश्यालय चलाने दें… वकील साहब की बात सुन जज ने पूछा- कहां से ली वकालत की डिग्री?

Uttarakhand Vidhansabha
मद्रास हाई कोर्ट ने एक वकील को जमकर फटकार लगाई है. तमिलनाडु के कन्याकुमारी से एक वकील ने वैश्यालय चलाने के लिए कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी. उस याचिका में वकील ने वैश्यालय चलाने के लिए सुरक्षा की मांग की. याचिका दाखिल करने वाले शख्स ने कोर्ट को बताया कि मौजूदा समय में वो खुद भी वकालत कर रहा है तो कोर्ट भी हैरान रह गई. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि वकील साहब आपने वकालत की डिग्री कहां से ली है? दरअसल, एक वकील के खिलाफ वैश्यालय चलाने के लिए एफआईआर दर्ज कराई गई है. याचिकाकर्ता ने […]...
देश

कारगिल विजय दिवस के 25 साल: जब उधमपुर में घायल जवानों से मिले थे नरेंद्र मोदी, सैनिकों में भर दिया था जोश

Uttarakhand Vidhansabha
आज कारगिल विजय दिवस को 25 साल पूरे हो गए हैं. पूरा देश वीर जवानों के साहस और बलिदान को याद कर रहा है. सूरवीरों के शौर्य और साहस से भरी अनगिनत कहानियां इंटरनेट पर तैर रही हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1999 में उधमपुर के सैन्य अस्पताल में जाकर घायल जवानों से मुलाकात की थी और उनका जोश बढ़ाया था, हालांकि तब वो किसी प्रशासनिक पद पर नहीं थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास का दौरा किया और कारगिल युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कारगिल युद्ध […]...
देश

पाकिस्तान से भारत लौटीं गीता ने किया कुछ ऐसा… सब कर रहे तारीफ, सरकार से की ये मांग

Uttarakhand Vidhansabha
पाकिस्तान से भारत लौटीं मूक-बधिर गीता ने आठवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण कर ली है. अब वो सरकार से नौकरी की मांग कर रही हैं. मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा में गीता को 600 में से 411 अंक मिले हैं. सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में उन्होंने इतने अच्छे अंक हासिल किए हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा. इंदौर की गैर सरकारी संस्था आनंद सर्विस सोसायटी पाकिस्तान से गीता की वापसी के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के जतन में जुटी है. संस्था के सचिव […]...
देश

सरकार को RSS को समझने में 50 साल लग गए…फैसले पर बोला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट

Uttarakhand Vidhansabha
केंद्र सरकार ने 21 जुलाई को ऐतिहासिक फैसला लिया. 58 साल बाद सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया. सरकार के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस पर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. हाई कोर्ट ने कहा, केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काम करने के तरीके और उसके उद्देश्यों को समझने में 50 साल से ज्यादा का समय लग गया, […]...
देश

केंद्र सरकार ने पूरे देश के अल्पसंख्यकों के लिए दिया जितना बजट, उतना कांग्रेस ने अकेले तेलंगाना में दे दिया

Uttarakhand Vidhansabha
केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय ने तेलंगाना सरकार के बजट को लेकर कांग्रेस और रेवंत रेड्डी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार के बजट ने राज्य के लोगों को ‘गद्दीदा गुद्दू’ (गधे का अंडा) के साथ छोड़ दिया है. जो कि अस्तित्व में नहीं है. अल्पसंख्यकों के लिए खोला खजाना गुरुवार को तेलंगाना के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमर्क ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. इस बजट में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए करीब 3003 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव […]...
देश

घोटाले से सेना को कमजोर करने वाले अग्निपथ पर सवाल उठा रहे: करगिल में बोले पीएम मोदी

Uttarakhand Vidhansabha
आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है. पूरा देश आज हमारे वीर जांबाजों के साहस और शौर्य को याद कर रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास में करगिल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उनकी शहादत को याद किया. वॉर मेमोरियल कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी द्रास में वॉल ऑफ फेम का दौरा करेंगे. इसके अलावा शिंकुल ला परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अग्निपथ योजना की सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश का सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की […]...
देश

किसे मिलेगा डिप्टी स्पीकर का पद, कांग्रेस के दावे में कितना दम; 3 पॉइंट्स में समझें पूरा सिनेरियो

Uttarakhand Vidhansabha
बजट अभिभाषण के बीच लोकसभा में उपाध्यक्ष के चयन पर चर्चा शुरू हो गई है. सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस ने सरकार से यह पद विपक्ष को देने की मांग की है. इसके लिए पार्टी पुरानी परंपरा का उदाहरण दे रही है, लेकिन वर्तमान में जो 3 पॉलिटिकल सिनेरियो देख रहे हैं, उससे यह पद कांग्रेस को मिले, इसकी संभावनाएं कम ही है. वहीं डिप्टी स्पीकर को लेकर सरकार की तरफ से चुप्पी साध ली गई है. कहा जा रहा है कि सत्र के आखिर में सरकार उपाध्यक्ष पद को लेकर पत्ते खोल सकती है. 1. कांग्रेस शासित राज्यों में बीजेपी […]...
देश

जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार, स्वाति मालीवाल से मारपीट का है आरोप

Uttarakhand Vidhansabha
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दरअसल, दिल्ली हाई कोर्ट ने विभव कुमार की जमानत देने से इनकार कर दिया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. विभव कुमार पर आप सांसद स्वाति मालीवाल ने 13 मई को सीएम आवास पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद 16 मई को इस […]...
देश

अगर आप के पास है काउंटर वेटिंग टिकट तो भी नहीं कर पाएंगे ट्रेन में सफर

Uttarakhand Vidhansabha
भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है. करीब 2 करोड़ 40 लाख लोग रोजाना भारतीय रेलवे की ट्रेनों से सफर करते हैं. भारतीय रेलवे न सिर्फ यात्रियों और सामानों का परिवहन करता है, बल्कि पूरे देश को भी एक सूत्र में जोड़ता है. भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. हालांकि ट्रेन में सीटों को लेकर आज भी समस्या बनी हुई है. यात्रियों को कंफर्म टिकट न मिलने पर वेटिंग टिकट लेना पड़ता है, लेकिन वेटिंग टिकट लेकर यात्रा करने वालों के लिए अब बुरी खबर है. अब वह वेटिंग टिकट पर ट्रेन […]...