Category : देश
बेरहम कानून है UAPA, जारी रहेगा ज्यादतियों का सिलसिला …ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा?
असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि यह एक बेरहम कानून है. इस कानून के तहत न जाने कितने मुसलमानों, आदिवासियों और दलितों की जिंदगी तबाह कर दी गई. एआईएमआईएम चीफ ने कहा कि मुझे उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों से कुछ सीखेंगे, लेकिन उन्होंने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. ओवैसी ने एक्स पर कहा, UAPA का कानून आज फिर से चर्चा में है. यह एक इंतिहाई बेरहम कानून है, जिसकी वजह से न-जाने कितने हजार मुसलमान, दलित और आदिवासी नौजवानों को जेल में बंद […]...
भारत में EVM एक ब्लैक बॉक्स… राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया पर क्यों उठाए सवाल?
लोकसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल की गईं इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) को लेकर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उसका कहना है कि ईवीएम से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. मुंबई में एनडीए के कैंडिडेट रवींद्र वायकर के रिश्तेदार का मोबाइल फोन ईवीएम से जुड़ा हुआ था. NDA के इस कैंडिडेट की जीत सिर्फ 48 वोट से हुई है. वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने भी इसी घटना का जिक्र किया है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारत में ईवीएम एक “ब्लैक बॉक्स” है और किसी को भी […]...
फॉर्मूला वन कार जैसी ट्रैक्टर ने लगाई रेस! भीड़ को रौंदते गया, 1 की मौत; कई घायल
पंजाब के कपूरथला जिले में एक खेल के दौरान भीषण हादसा हो गया. हादसे के वक्त एक शख्स की मौत हो गई जबकि कुछ लोगों के घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. यहां पर कई लोग ट्रैक्टर्स की रेस देखने के शामिल हुए थे. हादसा का वीडियो भी लोगों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गया है. हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी है. जानकारी के मुताबिक जिले के फगवाड़ा में एक ट्रैक्ट्र रेस का आयोजन किया गया था. इस ट्रैक्टर रेस को देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे हुए थे जो कि […]...
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों पर एक्शन की तैयारी? अमित शाह कल करेंगे सुरक्षा स्थिति पर अहम बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार (16 जून) को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे. यह समीक्षा कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर हो रही है. सूत्रों ने बताया कि शाह बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों को तेज करने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दे सकते हैं. इसके साथ ही गृह मंत्री 29 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ तीर्थयात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे. यह यात्रा 19 अगस्त तक चलेगी. अमरनाथ के लिए तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में दो मार्गों-पहलगाम और बालटाल से यात्रा करते हैं. पिछले साल चार लाख से अधिक लोगों ने […]...
शर्मनाक! पहले टांग पकड़कर घुमाया, फिर उठाकर पटका… कुत्ते के साथ हैवानियत का
बागपत में एक कुत्ते की बुरी तरह पिटाई करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें आरोपी युवक कुत्ते को गली में पटक-पटक कर मार रहा है. युवक द्वारा की गई कुत्ते की पिटाई से उसकी कई हड्डियां टूट गईं जिसपर अब हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. युवक जब क्रूरता से इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहीं पास खड़ा कोई शख्स उसकी वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर रहा […]...
‘इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया मानता हूं’, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी
एक्टर से नेता बने सुरेश गोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को मदर ऑफ इंडिया बताया है. मीडिया से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के नेता ने कांग्रेस के दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण को भी साहसी प्रशासक बताया है. केरल में इकलौते बीजेपी सांसद सुरेश गोपी पुनकुन्नाम स्थित करुणाकरण के स्मारक मुरली मंदिर के दौरे पर गए थे जहां उन्होंने मीडिया के साथ बात की. इस दौरान उन्होंने करुणाकरण और मार्क्सवादी नेता ई.के. नयनार को अपना राजनीतिक गुरु बताया. उन्होंने मीडिया से अपने इस दौरे को राजनीति से न जोड़ने की अपील की. उन्होंने कहा कि वह […]...
इंडिया गठबंधन को लगा बड़ा झटका, सहयोगी दल ने लोकसभा चुनाव के बाद किया किनारा
मुंबई। लोकसभा चुनाव होने के बाद अब यूबीटी सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की नजर अब विधानसभा चुनाव पर है। ऐसे में अब वो किसी भी गठबंधन के हिस्सा नहीं बनना चाहते हैं। तो वहीं उनके भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 288 सीट में से 225-250 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें। जानकारी अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि राज ठाकरे की पार्टी अकेले ही विधानसभा चुनाव में अपने महारथी उतारेगी। 200 से 250 सीट पर लड़ेगे चुनाव! मनसे नेता बाला नंदगावकर […]...
आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू को गृह, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को पंचायती राज, जानिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग
आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की सरकार बनने के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया गया. सीएम…...
रेणुका स्वामी मर्डर केस में मिले अहम सबूत, दर्शन बोला-मुझे पता ही नहीं
रेणुका स्वामी मर्डर केस में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं. यह सारे सबूत कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा के खिलाफ हैं. हालांकि दर्शन ने इन सारे सबूतों को खारिज करते हुए इस घटना से अपने अलग करने की कोशिश की है. दर्शन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि इस वारदात से उसका कोई लेना देना ही नहीं है. उसे तो ये भी नहीं पता कि यह वारदात हुई कैसे. उधर, पुलिस का दावा है कि मौका ए वारदात से मिले सबूतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. यह सभी सबूत दर्शन के खिलाफ हैं. इस वारदात के 17 आरोपियों […]...
वडोदरा में CM आवास योजना में मुस्लिम परिवार को मिला घर, लोगों ने दी भूख हड़ताल की धमकी
वडोदरा के हरनी स्थित मुख्यमंत्री आवास योजना में एक मुस्लिम परिवार को मकान आवंटित किए जाने पर हंगामा शुरू हो गया है. सोसायिटी में बाकी निवासियों ने इस मकान के आवंटन का विरोध करना शुरू कर दिया है. लोग मुस्लिम परिवार के आवंटन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. हरनी की इस रेजिडेंशियल सोसायटी का नाम मोटनाथ रेजीडेंसी है. यहां रहने वाले नागरिकों ने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लोगों का आरोप है नगर पालिका हिंदू इलाके में मुस्लिम को मकान आवंटित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है. […]...
