23.8 C
Dehradun, IN
July 23, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

भारत के इतिहास में अभूतपूर्व पल, NDA पर तीसरी बार भरोसा जताया… लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि जनता ने तीसरी बार एनडीए पर विश्वास जताया, हम नई उर्जा, उमंग और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं […]...

‘अटल जी की कैबिनेट से बने नया प्रधानमंत्री’, किस नेता की तरफ इशारा कर रही हैं ममता बनर्जी

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आरएसएस में भी अच्छे लोग हैं. इस बार अगर आप विद्रोह नहीं करेंगे तो लोकतंत्र नहीं रहेगा. इसलिए अटल जी की कैबिनेट में से कोई एक नया प्रधानमंत्री होना चाहिए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और अटल जी के कैबिनेट में रहे शख्स को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. ममता बनर्जी ने साफ कहा कि पीएम मोदी 400 पार की […]...

PM मोदी शाम सात बजे जाएंगे BJP ऑफिस, कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शाम सात बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि रुझानों के मुताबिक, एनडीए 293 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन 233 सीटों पर और अन्य 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।...

गया सीट पर जीतन राम मांझी की बड़ी जीत, RJD प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया

Uttarakhand Vidhansabha
पटना: बिहार की गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने लगभग 1 लाख दो हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के कुमार सर्वजीत को हराया है। आज पूरे दिन भर जीतन राम मांझी टेलीविजन पर रुझान देखते रहें। जब तक जीत नहीं हुई तब तक टेलीविजन छोड़कर नहीं उठे। अंततः उन्होंने जीत सुनिश्चित होने के बाद ही टेलीविजन छोड़ा। चुनाव जीतने के बाद विष्णुपद मंदिर में मांझी ने टेका माथा मांझी ने गया कॉलेज मतगणना केंद्र पहुंचने से पूर्व विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में जाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हालांकि जीतन राम मांझी […]...

BJP सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे रास्तों पर चलती तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता: शशि थरूर

Uttarakhand Vidhansabha
तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक सबक है कि जब वह सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे अन्य रास्तों पर चलती है तो उसका बेहतर प्रदर्शन होता है। थरूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों से शिकस्त दी। थरूर ने कहा कि चुनाव परिणाम मतदाताओं द्वारा भाजपा को दिया गया एक गंभीर संदेश है कि उनकी शासन प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “…मुझे हमेशा लगता था कि भाजपा केरल में […]...

चुनावी नतीजों पर राहुल गांधी का पहला बयान आया सामने

Uttarakhand Vidhansabha
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई संविधान बचाने की थी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान साजिश रची गई। हमने हिंदुस्तान को नया विजन दे दिया है। देश ने संदेश दे दिया है कि वह नरेंद्र मोदी को नहीं चाहता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, ”देश के सबसे गरीब लोगों ने संविधान को बचाने का काम किया है। लोगों ने सर्वसम्मति से कहा है कि हम नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह देश चलाएं। कांग्रेस के सभी नेता इंडिया ब्लॉक के सहयोगियों का सम्मान करते हैं; जहां भी गठबंधन लड़ा, हमने […]...

‘जनता ने किसी को बहुमत नहीं दिया, जनादेश मोदी के खिलाफ’, चुनावी नतीजों के बीच बोले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे

Uttarakhand Vidhansabha
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव का परिणाम जनता और लोकतंत्र की जीत है…...

‘मंडी लोकसभा सीट जीतने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है’, विक्रमादित्य सिंह को हराने के बाद बोलीं कंगना रनौत

Uttarakhand Vidhansabha
 हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। कंगना ने मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह को 74,755 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल कर ली है। कंगना ने विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, विधायकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को उन्हें चुनने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। कंगना ने कहा कि लोगों ने […]...

Bathinda सीट पर एक बार फिर हरसिमरत कौर बादल का कब्जा, भारी मतों से दर्ज की जीत

Uttarakhand Vidhansabha
बठिंडा : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। दुनिया भर की निगाहें आज आने वाले नतीजों पर हैं। अगर बात करें बठिंडा की तो इस सीट से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने जीत हासिल की है। बता दें कि हरसिमरत कौर बादल लगातार चौथी बार बठिंडा से सांसद बनी है। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां को 49656 मतों से हराकर जीत हासिल की है। हरसिमसत कौर बादल ने 376558 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे गुरमीत सिंह खुड्डियां को 326902, तीसरे नंबर […]...

INDIA गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है, लेकिन संकेत बताते हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मामूली जीत हासिल करेगा। सहयोगी दलों के साथ ही बीजेपी 272 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है. हालांकि इंडिया ब्लॉक के 272 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचने की संभावना नहीं है, फिर भी एक रणनीतिक संयोजन कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को केंद्र में सरकार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। एनडीए 299 सीटों पर आगे है। इसमें जेडीयू की 14 सीटें शामिल हैं। ऐसे में सरकार बनने में जेडीयू एक […]...