16.1 C
Dehradun, IN
October 21, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : देश

Bathinda सीट पर एक बार फिर हरसिमरत कौर बादल का कब्जा, भारी मतों से दर्ज की जीत

Uttarakhand Vidhansabha
बठिंडा : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। दुनिया भर की निगाहें आज आने वाले नतीजों पर हैं। अगर बात करें बठिंडा की तो इस सीट से शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल ने जीत हासिल की है। बता दें कि हरसिमरत कौर बादल लगातार चौथी बार बठिंडा से सांसद बनी है। हरसिमरत कौर बादल ने आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुड्डियां को 49656 मतों से हराकर जीत हासिल की है। हरसिमसत कौर बादल ने 376558 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं दूसरे नंबर पर रहे गुरमीत सिंह खुड्डियां को 326902, तीसरे नंबर […]...

INDIA गठबंधन ने नीतीश कुमार को दिया उप-प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है, लेकिन संकेत बताते हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) मामूली जीत हासिल करेगा। सहयोगी दलों के साथ ही बीजेपी 272 लोकसभा सीटों का आंकड़ा पार करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है. हालांकि इंडिया ब्लॉक के 272 सीटों के जादुई आंकड़े तक पहुंचने की संभावना नहीं है, फिर भी एक रणनीतिक संयोजन कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को केंद्र में सरकार बनाने के लिए प्रेरित कर सकता है। एनडीए 299 सीटों पर आगे है। इसमें जेडीयू की 14 सीटें शामिल हैं। ऐसे में सरकार बनने में जेडीयू एक […]...

पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव परिणाम: महुआ, अभिषेक, युसुफ और शत्रुघ्न सिन्हा में कौन आगे- कौन पीछे

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई है. आज मतगणना के दौरान मूलतः टीएमसी और बीजेपी के बीच टक्कर मानी जा रही है. इस चुनाव में डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, बहरामपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ क्रिकेटर यूसुफ पठान, कृष्णानगर से टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा और आसनसोल से टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव मैदान में हैं. मतगणना के दौरान पश्चिम बंगाल की इन हस्तियों पर लोगों की निगाहें टिकी रहेंगी. इनके अतिरिक्त बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष, केंद्रीय मंत्री निशीथ […]...

EVM के साथ छेड़छाड़ नहीं हुई, गिनती से पहले कैसे चेक करते हैं?

Uttarakhand Vidhansabha
सात चरणों में संपन्न हुए मतदान के बाद सभी की नजर अब 4 जून के चुनाव परिणामों पर है. देश की 18वीं लोकसभा के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी. इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से वोटों की गिनती की प्रक्रिया आसान और तेज हो गई है. लेकिन चुनाव के समय नेताओं की तरफ से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते हैं. ऐसे में मतगणना से पहले यह कैसे सुनिश्चित किया जाता है कि EVM के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है? आइए समझते हैं. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 64 के अनुसार, वोटों की […]...

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे सीआरपीएफ जवान ने की महिलाओं के साथ छेड़छाड़, पहुंच गए हवालात

Uttarakhand Vidhansabha
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सीआरपीएफ जवान को दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया. आरोप है कि यह सीआरपीएफ जवान कोलकाता रेलवे स्टेशन के पास वाले एक घर में घुस गया, जहां उसने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है. वहीं, सीआरपीएफ ने भी मामले को लेकर बयान दिया है. पुलिस के मुताबिक, यह सीआरपीएफ जवान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुइपुर में चुनाव ड्यूटी से रविवार की रात लौट रहा था. इस दौरान वह कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां […]...

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को किया ढेर

Uttarakhand Vidhansabha
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों का सफाया करने को लेकर लगातार र सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस बीच पुलवामा एनकाउंटर शुरू हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर यह जानकारी दी है. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. खास बात ये है मारे गए आतंकियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में चल रही इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर रियाज अहमद डार और उसका सहयोगी रईस अहमद मारा गया है. आतंकी रियाज अहमद काकापोरा का […]...

उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, चुनाव आयोग ने दिया ये आदेश…

Uttarakhand Vidhansabha
20 मई को उद्धव ठाकरे की पत्रकारों के साथ की गई प्रेस कांफ्रेंस को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को शिव सेना प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है. आशीष शेलार ने आचार संहिता के दौरान उद्धव बाला साहेब ठाकरे की प्रेस कांफ्रेंस पर आपत्ति जताई है. 20 मई को उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए थे. इस दिन राज्य की 13 सीटों पर मतदान हुए थे, जिसमें मुंबई की सभी छह लोकसभा सीटें भी शामिल थीं. इस की शिकायत आशीष शेलार ने […]...

लोकसभा चुनाव के बाद संदेशखाली में फिर हिंसा, पुलिस और महिलाओं में भिड़ंत, राज्यपाल ने ममता से की हस्तक्षेप की मांग

Uttarakhand Vidhansabha
संदेशखाली में मतदान के 24 घंटे के बाद फिर से हिंसा भड़क उठी है. संदेशखाली के विभिन्न हिस्सों में छिटपुट रूप से गड़बड़ी की सूचना मिली है. मारपीट, तोड़फोड़ और अशांति फैलाने के आरोप में 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रशासन संदेशखाली के विभिन्न इलाकों में माइकिंग कर शांति का संदेश दे रहा है. संदेशखाली की चार पंचायतों में धारा 144 जारी कर दी गई है. दूसरी ओर, राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखकर संदेशखाली हिंसा के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है. संदेशखाली के सरबेरिया गांव में […]...

राजस्थान में सबसे पहले किस सीट का आएगा नतीजा और सबसे लेट कहां घोषित होगी जीत?

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सभी की निगाहें नतीजे पर टिकी हुई हैं. 4 जून को मतगणना होगी, जिसे लेकर निर्वाचन आयोग ने सभी तरह की तैयारियां कर ली हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा ने रविवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके बताया कि मंगलवार को यूपी में 75 जिलों के 81 मतगणना स्थलों पर सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू होगी और विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती की जाएगी. इसके बाद लोकसभा क्षेत्र में समाहित विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम को जोड़कर लोकसभा क्षेत्रों का परिणाम घोषित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश की 80 […]...

‘हमने सबका हेलिकॉप्टर चेक किया, 10 हजार करोड़ रुपये पकड़े’, EC का दावा

Uttarakhand Vidhansabha
लोकसभा चुनाव की मतगणना से एक दिन पहले निर्वाचन आयोग आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘सोशल मीडिया में हमारे उपर मीम्स बनाए गए हैं, लापता जेंटलमैन टाइप बहुत से टैग्स हैं.. हम सभी सवालों का जवाब देने की कोशिश करेंगे, जो सात चरणों के दौरान हुआ… इस बार हमने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है… 64.2 करोड़ लोगों ने मतदान किया, जिसमें 31.2 करोड़ महिलाओं ने वोट डाला है.’ आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में सेवाएं देने वालों की तारीफ की. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने पूरे चुनाव में पूरी कोशिश रही […]...