Category : दिल्ली/NCR
स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी विभव कुमार की पुलिस रिमांड खत्म, कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने स्वाति मालीवाल केस में आरोपी विभव कुमार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी में को विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे. इससे पहले 28 मई को कोर्ट ने विभव कुमार को तीन और दिनों के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा था. पुलिस ने 5 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन ही दिया था. विभव कुमार को […]...
बिना AC के फ्लाइट में बैठे…यात्री हुए बेहोश; एयर इंडिया का विमान 20 घंटे लेट
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट 20 घंटे से अधिक लेट रही. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे. एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी. विमान को 30 मई को दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था. यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर उन्हें बिना एसी के बैठाया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अभिषेक शर्मा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि ‘कृपया मुझे और बोर्डिंग एरिया में फंसे लोगों को घर जाने दें! AI 183 8 घंटे से अधिक लेट है. लोगों को बिना एसी के […]...
AAP MLA अमानतुल्लाह खान पर कसता शिकंजा, कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से उनके ऊपर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं. अब वह अपने बेटे अनस के मारपीट वाले मामले में भी फंस गए हैं. पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में नोएडा सेशन कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कुर्की के आदेश CRPC की धारा 81/82 के तहत दिए हैं. अमानतुल्लाह खान और बेटे अनस के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज है. अनस पर नोएडा के पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है जबकि अमानतुल्लाह […]...
हीटवेव से देश में हाहाकार, बिहार से लेकर ओडिशा तक हुई इतनी मौतें, देखें आंकड़े
देश में भीषण गर्मी अपने चरम पर है. इस वजह से अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है. लू की वजह से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है.आलम ये है कि अभी तक बिहार में करीब 55, उत्तर प्रदेश में 162, झारखंड में 9, राजस्थान में 5 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो गई. बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.प्रचंड गर्मी अब लोगों के लिए आपदा बन रही है.इसी वजह से यहां अलग अलग जिलों में करीब 55 लोगों की मौत हो गई है. अभी […]...
नोएडा: GIP मॉल समेत अन्य जगहों से 290 करोड़ रुपए जब्त, इस कंपनी पर हुआ ED का एक्शन
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की. उसने इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड जो कि IRAL होल्डिंग कंपनी है उससे संबंधित 290 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की है. इंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के तहत आने वाला नोएडा का मशहूर मॉल ग्रेट पैलेस ऑफ इंडिया भी इस शिकंजे के दायरे में आया है. जीआईपी मॉल के कुछ हिस्से को ईडी ने अटैच भी किया है. जीआईपी के अलावा ईडी ने रोहिणी के एडवेंचर आइलैंड पर भी कार्रवाई की है. रोहिणी स्थित एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड 45,966 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बना है. इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड (इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (आईआरएएल) […]...
सुप्रीम कोर्ट से झटके के बाद अब जमानत के लिए निचली अदालत पहुंचे केजरीवाल, 2 बजे सुनवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा. ये याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई है, जबकि केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत बाहर हैं और उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था. उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. कई दिन ईडी कस्टडी में केजरीवाल से पूछताछ की गई और 1 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. […]...
दिल्ली की गर्मी बनी जानलेवा, हीट स्ट्रोक से एक व्यक्ति की मौत, कैसे करें बचाव?
देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. राजस्थान से लेकर यूपी और दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 डिग्री से अधिक बना हुआ है. दिल्ली में तो गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी अब जानलेवा बन रही है. राजधानी में गर्मी की वजह से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है. बिहार का रहने वाला 40 साल का ये व्यक्ति पाइपलाइन का काम करने वाली एक कंपनी में काम करता था. मंगलवार रात को अचानक उसको तेज बुखार आया था और वह बेहोश हो गया था. व्यक्ति के पड़ोसियों ने […]...
आग उगलती दिल्ली… गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, मुंगेशपुर में पारा 52 डिग्री पार
देश के तमाम राज्यों में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं. आसमान से आग बरस रही है. धरती तप रही है. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में डराने वाला तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है. गर्मी के सितम को देखते हुएदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों को दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं. इसका पैसा भी […]...
दिल्ली में पानी किया बर्बाद तो कटेगा 2000 का चालान, निगरानी करेंगी 200 टीमें
भीषण गर्मी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है. इसे काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए 200 टीमें बनाई गई हैं. सुबह होते ही ये टीमें पानी को बिना वजह बर्बाद करने वाले लोगों पर निगाह रखेंगी. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो उसका दो हजार रुपए का चालान भी काटा जाएगा. पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल मंत्री आतिशी ने जल बोर्ड के CEO को सख्त निर्देश दिए हैं. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया […]...
प्रचंड गर्मी… दिल्ली में क्याें टूटा 100 साल का रिकॉर्ड? पारा 50 डिग्री के करीब पहुंचा
राजधानी दिल्ली ने गर्मी ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 28 मई (मंगलवार) को यहां नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि राजस्थान के चूरू में तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को इस भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलेगी. दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी के कारण कहर बरप रहा है. आइए जान लेते हैं कि आखिर राजधानी दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की वजह क्या है. हरियाणा-राजस्थान से […]...
