Category : दिल्ली/NCR
कहीं उमस, कहीं बारिश… दिन में छाया अंधेरा, दिल्ली-NCR में बदला मौसम; IMD का अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत उमस के साथ हुई. लेकिन दोपहर तक मौसम बदल गया और बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया. पूर्वी दिल्ली सहित नोएडा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, लेकिन कालिंदी कुंज, ओखला बर्ड सेंचुरी सहित अन्य इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी नहीं हुई. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश हो सकती है. बारिश का ये सिलसिला कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है. भारत […]...
केजरीवाल के साथ जेल में हो सकती है अनहोनी… BJP और LG पर बरसे संजय सिंह
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिखी थी. प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिख कर कहा था कि केजरीवाल डाइट चार्ट के हिसाब से खाना नहीं खा रहे हैं. उन्होंने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, जेल में सीएम केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं, जिससे उन का वजन कम हो रहा है. सीएम केजरीवाल की सेहत पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज […]...
कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों का मौसम
पूरा आषाढ़ निकल गया, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. शनिवार की रात भी दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रविवार की अल सुबह नोएडा और दिल्ली के कुछ एक इलाकों में हल्की फुल्की बारिश तो हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे. इससे मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वातावरण में आद्रता 70 फीसदी से ज्यादा है. चूंकि […]...
फ्री शिक्षा, फ्री बिजली… हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले AAP ने दी 5 गारंटी
हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च […]...
‘कोमा में जा सकते हैं केजरीवाल’, LG ऑफिस ने CM की डाइट पर उठाए सवाल तो आप ने दिया जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर सीएम केजरीवाल की डाइट को लेकर सवाल उठाए हैं. एलजी के प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिखकर कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कम कैलोरी से उन का वजन कम हो रहा है, साथ ही सवाल उठाए गए हैं कि केजरीवाल प्रॉपर डाइट नहीं ले रहे हैं. सीएम केजरीवाल […]...
मानसून में भी बारिश को तरसे दिल्लीवाले, कब होगी बरसात? अगले 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
दिल्ली में छिटपुट बारिश के बीच उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. हालांकि, आने वाले 7 दिन दिल्ली वालों के लिए राहत भरे हो सकते हैं. इन दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जुलाई तक न्यूनतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 18 जुलाई यानी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. ये सिलसिला 21 जुलाई तक जारी […]...
बेटे को पालने के लिए नहीं थे पैसे, मां ने तीन साल पहले पड़ोसी को सौंपा जिगर का टुकड़ा, वापस लेने गई तो…
राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से अनोखा मामला सामने आया है. यहां कोरोना काल में आर्थिक तंगी की मार झेल रही महिला ने साल 2021 में पड़ोसी को अपना बेटा कुछ समय के लिए सौंपा था. आरोप है कि अब वो पड़ोसी, महिला को उसका बेटा वापस नहीं लौटा रहा. यहां तक कि उसने तो महिला को पहचानने से ही इनकार कर दिया. पीड़िता ने अब पुलिस से मदद मांगी है. मामला हैदरपुर इलाके का है. 25 साल की पूजा देवी के पति ने कुछ साल पहले उसे छोड़ दिया. पूजा के दो बच्चे हैं. एक बेटा (3) और […]...
CBI ने गिरफ्तारी अंदर रखने के लिए की… केजरीवाल ने हाई कोर्ट में दी दलील
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए आज का दिन काफी अहम है. शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल को आज राहत मिलेगी या जेल में रहेंगे इस पर आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनवाई हो रही है. सीएम केजरीवाल के समर्थकों का हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार है. हाई कोर्ट में CBI से जुड़े भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के मामले में सुनवाई हो रही है. केजरीवाल ने जमानत के अलावा अपनी गिरफ्तारी को भी दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. खासबात ये है कि केजरीवाल ने सीबीआई से जुड़े मामले में जमानत के लिए निचली अदालत में […]...
तिहाड़ जेल में के. कविता की बिगड़ी तबीयत, DDU अस्पताल में कराया गया भर्ती
आबकारी मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बन्द के कविता को आज जेल के अस्पताल से दीन दयाल अस्पताल भर्ती कराया गया है. बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि किस परेशानी के कारण उन्हें भर्ती करवाया गया है. इससे पहले भी कविता को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ा था, तब उन्होंने कोर्ट से राहत मांगी थी. बता दें कि के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली आबकारी नीति केस में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ED द्वारा गिरफ्तार की गईं थी. […]...
दिल्ली: 75 पेड़ों ने रोका फ्लाईओवर… अरबों की लागत से बना, अब तक नहीं शुरू हुआ
इंसानों के वजूद के लिए पेड़ बहुत जरूरी है लेकिन कभी-कभी इन पेड़ों की वजह से महत्वपूर्ण योजनाएं भी रुक जाती है. दिल्ली में भी ऐसा ही कुछ देखने में आया है. जहां 372 करोड़ की लागत से एक फ्लाईओवर बनकर तैयार है लेकिन, बीच सड़क पर मौजूद पेड़ों की वजह से ये शुरू नहीं हो पा रहा है. पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए 6 लेन का 1.4 किलोमीटर लंबा आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच फ्लाईओवर बनाया गया है. फ्लाईओवर का काम 95% से ज़्यादा हो चुका है […]...
