Category : मध्यप्रदेश
मंदसौर में गधों को खिलाए गुलाब जामुन…अनोखी मान्यता देख हर कोई हैरान
मंदसौर : मध्य प्रदेश में जहां भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात है वहीं, मंदसौर में गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। मानसून आने के बावजूद भी यहां अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। इसलिए अच्छी बारिश की कामना के गधों से नमक की बुआई की गई थी और हल चलवाया गया था। अब जब मान्यता पूर्ण हुई तो गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए। बताया जा रहा है कि पिछले साल भी बारिश नहीं हुई थी, तब भी इसी तरह मान्यता का पालन किया गया और फिर गधों को गुलाब जामुन खिलाए गए थे। मानसून के बाद भी […]...
फिगर मेंटन करना छोड़ें हिंदू औरतें, पैदा करें 4 बच्चे… UP के 17 जिले हाथ से निकले; महामंडलेश्वर प्रेमानंद ने क्यों कहा?
धार्मिक नगरी उज्जैन में बड़नगर रोड पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा मे महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने हिंदू महिलाओं को चार-चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है. स्वामी प्रेमानंद ने वर्ग विशेष की आबादी को लेकर भी टिप्पणी की. वह यहीं नहीं रुके उन्होंने महिलाओ को लेकर कह डाला कि महिलाएं अपना फिगर मेंटन करने के चक्कर में लगी हुई हैं और वहीं दूसरा समुदाय 8 बच्चे पैदा करने में लगा हुआ है. पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज इन दिनों बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर (अर्जी […]...
ABVP की गुंडागर्दी, चंदे के लिए किया इनकार तो स्कूल में घुसे, चेयरमैन और सेक्रेटरी को धुना
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चंदा न देने पर स्कूल संचालक को पीट दिया. स्कूल में घुसकर भी तोड़फोड़ की गई. स्कूल संचालक पर कांच की खिड़की से हमला किया गया. उनके चेहरे और हाथ में चोट आई है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे से स्कूली बच्चे और महिला टीचर दहशत में आ गए. शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. घायल स्कूल संचालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर प्राइवेट स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करने और स्कूल संचालक पर हमला करने के आरोप लगे […]...
हिंदू और मुस्लिम पक्ष के बाद भोजशाला पर जैन समाज का दावा, सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका
मध्य प्रदेश के धार जिले में भोजशाला पर अब हिंदू और मुस्लिम समाज के बाद अब जैन समाज ने भी अपना दावा किया है. जैन समाज ने इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. हिंदू और मुस्लिम पक्ष की ओर से पहले ही दो याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई हैं. जैन समाज का दावा है कि भोजशाला में 1875 में खुदाई के दौरान जैन यक्षिणी अंबिका की मूर्ति निकली थी. वो मूर्ति अभी ब्रिटिश म्यूजियम में सुरक्षित है. जैन समाज का दावा है कि इस मूर्ति के साथ शिलालेख भी सुरक्षित है, जो अंबिका देवी के […]...
350 जवानों का पुलिस बैंड, 1000 कलाकार बजाएंगे डमरू… महाकाल की सवारी में अब नहीं बजेगा DJ
मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन सावन के महीने में निकलने वाली बाबा महाकाल की सवारी को लेकर चर्चा में है. यहां देशभर से श्रद्धालु वहां आकर महाकाल के दर्शन करने हैं. ऐसे में सही तरह से व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने एक बैठक लेकर सभी अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की. इस बैठक में तमाम मुद्दों पर बातचीत की गई कि कैसे व्यवस्थाओं को और सुधारा जाए और इस बार बाबा महाकाल की सवारी को और भी भव्य स्तर पर किस तरह से निकाला जाए. इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को […]...
CM मोहन यादव कोयंबटूर पहुंचे, प्रदेश में निवेश लाने दक्षिण भारतीय निवेशकों से वन-टू-वन संवाद
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को तमिलनाडु राज्य के कोयम्बटूर पहुंचे और वहां उन्होंने एक बेस्ट कार्प फैक्ट्री को देखा। इस दौरान उन्होंने दक्षिण भारत के निवेशकों को मध्य प्रदेश में औद्योगिक इकाइयां प्रारंभ करने का निमंत्रण दिया। कहा कि मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल उद्योग में विकास की बहुत संभावनाएं हैं। गुरुवार को कोयम्बटूर में इन्वेस्ट एमपी इंटरैक्टिव सत्र हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण भारतीय उद्योगपतियों को संबोधित करने के साथ उनसे मध्य प्रदेश में निवेश के लिए वन-टू-वन चर्चा करने जा रहे हैं। निवेश प्रोत्साहन नीति की देंगे जानकारी इस सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों […]...
इंदौर में 100 से ज्यादा ट्रैफिक सिग्नल का बदलेगा टाइमिंग, चौराहे क्रॉस करने में नहीं लगेगी ज्यादा देर
इंदौर। इंदौर शहर में बिगड़ रही यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़ी कवायद चल रही है। यातायात पुलिस सौ से ज्यादा चौराहों और रास्तों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग बदलाव करने की तैयारी में है। प्रमुख चौराहों पर रोटरी बनाने की योजना तैयार की गई है। इस बदलाव में एसजीएसआईटीएस कॉलेज के इंजीनियर को भी शामिल किया है। इस कवायद का मकसद शहर के ट्रैफिक को सुधारना है, ताकि जाम न लगे और वाहन चालक बेफिक्र होकर गुजर सकें। इस सिलसिले में पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने बुधवार को शहर के ट्रैफिक अफसरों के साथ बैठक की। दो रोटरी […]...
काम की खबर: आधार कार्ड से लिंक कराई जाएगी प्राॅपर्टी, भोपाल जिले में प्रक्रिया शुरू
भोपाल। जिले में प्लाट, जमीन के खसरे आधार से लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक ग्रामीण क्षेत्र के 10 प्रतिशत किसानों ने खसरे को आधार से लिंक करा लिया है। जबकि शहरी क्षेत्र में लिंकिंग का काम नहीं हो रहा है। जिले की बैरसिया, हुजूर और कोलार तहसील में तीन लाख 35 हजार से अधिक खसरों को लिंक किया जाना है, जबकि दो लाख से अधिक बंटान भी दर्ज नहीं किए गए हैं। ऐसे में बंटान होने पर इन खसरों को भी आधार से लिंक किया जाएगा। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की सख्ती के बाद तहसील क्षेत्र के गांवों में शिविर […]...
कटनी में कटनी नदी उफान पर, गाटरघाट पुल के डेढ़ फीट नीचे पानी शेष, आवाजाही बंद
कटनी। एमपी के कटनी में झमाझम हो रही बारिश के कारण शहर समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कटनी नदी के उफान में आने से शहर के सभी घाट लबालब हो गए। गाटरघाट में आवागमन के लिए बनाए पुल से सिर्फ डेढ़ फीट पानी नीचे बचा था और पानी लगाता बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते नगर निगम ने अमला तैनात किया है। नदी के किनारे न जाने की मुनादी भी कराई जा रही पुल से आवागमन बंद कर बेरीकेट लगा दिए गए हैं और नगर निगम के कर्मचारियों काे तैनात करने के साथ ही नदी के किनारे […]...
मप्र में में सामान्य से एक प्रतिशत अधिक वर्षा, ग्वालियर, सागर, इंदौर में तेज बौछारें पड़ने के आसार
भोपाल। झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात अब पश्चिम बंगाल और उससे लगे बांग्लादेश पर चला गया है। हालांकि मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश से होकर गुजरने और अलग-अलग स्थानों पर बनी दो अन्य मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बरकरार रहने से पूरे प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभावना है। ग्वालियर, सागर एवं इंदौर संभाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। इन इलाकों में बरसा पानी उधर पिछले 24 घंटों के दौरान गुरुवार सुबह […]...
