Category : मध्यप्रदेश
डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल के निवास पर पहुंचे लोग, पुलिस पर मनमानी करने का लगाया आरोप, जानें पूरा मामला..
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के विधानसभा क्षेत्र में पुलिस की मनमानी से जनता त्रस्त हो चुकी है। ऐसे ही कुछ फरियादी अपनी तकलीफ लेकर उपमुख्यमंत्री के बंगले पहुंचे। फरियादियों का कहना है कि पुलिस का अपराधियों को संरक्षण है। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस माल बरामद करने के बाद फरियादियों को सामान भी नही लोटा रही है। साथ ही इस तरीके का व्यवहार किया जाता है कि वह दोबारा कंप्लेंट लिखने जाते ही नहीं। इन फरियादियों के आवेदन पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश […]...
प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा, फिर जमकर की पिटाई
मध्य प्रदेश के डबरा में एक प्रेमी जोड़े को परिजनों ने तालाबानी सजा दी। मामला भितरवार थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव का है। जहां प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर दोनों की जमकर पिटाई की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब पुलिस भी जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक, युवक सोना बाथम निवासी मोहनगढ़ अपनी प्रेमिका निवासी देवगढ़ से मिलने रविवार को गया था। तभी परिजनों ने प्रेमी और प्रेमिका को पकड़ा लिया जिसके बाद उनके साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट […]...
युवक के साथ रिश्तेदारों की क्रूरता, मुंडन कर जूतों की माला पहनाई, पेशाब पिलाया
गुना जिले में एक युवक के साथ अमानवीय बर्ताव करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसके रिश्तेदारों द्वारा ही युवक का मुंडन किया गया, उसे जूतों की माला पहनाई गई और पूरे गांव में घुमाकर वीडियो बनाया गया। घटनाक्रम 24 मई का बताया जा रहा है। पीडि़त का दावा है कि आरोपियों ने उसे पेशाब भी पिलाया है। जानकारी के मुताबिक गुना जिले मावन में रहने वाला महेंद्र बंजारा बमौरी ब्लॉक के भौंरा कॉलोनी क्षेत्र में मजदूरी कर रहा था। तभी उसकी चचेरी बहन का पति रमेश बंजारा उसे कोल्डड्रिंक पिलाने के बहाने ले गए। इसके बाद बारां जिले […]...
तीन साल से सिर्फ नर्मदा जल का सेवन करने वाले दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग करेगा शोध, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया यह ट्ट
कथित तौर पर पिछले तीन साल सात माह से अधिक समय तक सिर्फ नर्मदा जल ही ग्रहण रहे दादा गुरु की साधना पर स्वास्थ्य विभाग शोध करेगा। शोध के दौरान ये पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि आखिर नर्मदा जल में ऐसे कौन से तत्व हैं जिसके सेवन से कोई व्यक्ति इतने लंबे समय तक बिना अन्न ग्रहण किए जीवित रह सकता है। इसी सिलसिले में मंगलवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मदन महल स्थित शिमला हिल्स में दादा गुरु से सौजन्य भेंट की। इस दौरान संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी निर्देशों पर चर्चा की। ये भी अवगत […]...
कार और मोबाइल का नशा ऐसा कि रिश्तेदारों के यहां करने लगा यह काम, ऐसे हुआ खुलासा
जबलपुर। शहर में एक नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रिश्तेदार के घर में चोरी की। जेवर बेचकर कार और एक मोबाइल फोन खरीद लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। चोरी किए गए जेवरात बेचकर उससे मोबाइल फोन और कार खरीदी। आरोपित ज्यादा दिन तक पुलिस से बच नहीं पाए और पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके कब्जे से जेवरात, कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। रिपोर्ट 25 मई को माढ़ोताल थाने में दर्ज कराई गई माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि 19 मई को शारदा नगर माढ़ोताल निवासी मधु पटेल […]...
हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी का मदद करने वाला नागपुर में गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई पर रही नजर
जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे खजरी खिरिया बाइपास में फरार 30 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी कबाड़खाने में विस्फोट के बाद सीधे नागपुर की तरफ भाग गया था। वहां उसने परिचित कबाड़ी नागपुर निवासी करीम सत्तार पटेल से 50 हजार रुपये लिए थे। इतना ही नहीं वह वहां होटल में रुका। नागपुर से ही उसने जबलपुर में चल रही पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी। इसके लिए लगातार इंटरनेट मीडिया और समाचार पत्रों से देखता रहा। बाद में वहां से भाग निकला। मामले में गिरफ्तार किए गए करीम को अधारताल पुलिस ने रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से […]...
जबलपुर में यहां काम करता था सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी युवतियों से दुष्कर्म करने वाला
जबलपुर। सीधी के मझौली में 25 से ज्यादा आदिवासी महिला, युवती और छात्राओं से सीरियल दुष्कर्म करने वाला आरोपित अमरवाह का 30 साल का बृजेश प्रजापति तीन साल पहले तक जबलपुर की स्टील फैक्ट्री में काम करता था। यहां से लौटने के बाद उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाले मैजिक एप की जानकारी ली। एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता महिलाएं-युवतियां और छात्राओं को एप के जरिए आवाज बदलकर फोन करता। उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देकर दस्तावेजों की खानापूर्ति के लिए शाम को बुलाता। सरकारी योजना का लाभ देने का झांसा देता था मुख्य आरोपित […]...
जबलपुर का एक ऐसा गांव, जहां आज भी सरपंच कोई हो, 500 एकड़ के जमींदार श्रीकृष्ण ही हैं
जबलपुर। सिद्धिदात्री नर्मदा तटीय पुण्यभूमि संस्कारधानी जबलपुर से महज 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है-ग्राम पटोरी। यहां द्वापर के युगंधर भगवान श्रीकृष्ण की 500 एकड़ की जमींदारी हैं। इस भूमि पर निर्मित मंदिर अत्यंत भव्य-दिव्य और नयनाभिराम है। यह बेशकीमती संंपदा सरकारी दस्तावेज में श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के नाम से दर्ज है। 1923 में संतान पाने के लिए उन्होंने हर संभव धार्मिक अनुष्ठान किए थे अभिनव श्रीराधा-कृष्ण मंदिर का निर्माण कराने वाली मझौली निवासी गंगा प्रसाद मिश्र की धर्मपत्नी द्रौपदी बाई मिश्राइन की कोई संतान नहीं थी। संतान पाने के लिए उन्होंने हर संभव धार्मिक अनुष्ठान किए […]...
फीस वृद्धि और फर्जी किताब लगाने के खिलाफ एफआइआर कर 20 लोगों को किया गिरफ्तार, देखें स्कूल की लिस्ट
जबलपुर। जबलपुर में कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने बीते दिनों निजी स्कूलों के खिलाफ एक मुहिम चलाई थी जिसके तहत निजी स्कूल ऑन के खिलाफ आम जनता से शिकायतें बुलवाई थी। फीस पुस्तक और ड्रेस के मामले में साठगांठ पर आम लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायतें की थी। इसमें लगभग 250 शिकायतें हैं आम लोगों की तरफ से जिला प्रशासन को मिली थी इसमें जबलपुर के 75 स्कूलों के खिलाफ जांच शुरू की गई थी। 22 लाख का स्कूलों पर जुर्माना लगाया। 30 दिनों के अंदर स्कूलों को बच्चों को अतिरिक्त बढ़ाई गई फीस बढ़ाई। जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह […]...
बुरहानपुर में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 पिस्टल के साथ पकड़ाया आरोपी
बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के पाचोरी गांव में सिकलीगरों द्वारा अवैध रूप से हथियार बनाने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। शाहपुर थाना पुलिस ने गांव के एक सिकलीगर से फिर दस देसी पिस्टल बरामद की हैं। ये पिस्टल लेकर वह तस्कर को सौंपने जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने सिंधखेड़ा गांव के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपित ठाकुर सिंह बरनाला उम्र 27 वर्ष निवासी पाचोरी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक […]...
