Category : मध्यप्रदेश
दमोह में सनकी पिता ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काटा ,फिर खुद फांसी लगाकर दे दी जान…
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम रौंडा़ में एक विक्षिप्त युवक ने अपनी पत्नी एवं दूधमुही बच्ची की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। उसके बाद खुद ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। ग्राम रौंडा़ में खेर माता मंदिर के बगल में रहने वाले मनोज पटेल पिता कोमल पटेल 26 वर्ष ने किसी अज्ञात कारण के चलते अपनी पत्नी सोमा बाई पटैल 24 वर्ष एवं बच्ची देविका पटेल 6 माह की कुल्हाड़ी से गर्दन पर प्रहार कर हत्या कर दी। पता चला है कि युवक मनोज मानसिक रूप से कमजोर था। युवक को […]...
झारखंड पहुंचे मप्र बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रचार के पहले की बाबा वैद्यनाथ की पूजा
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा झारखंड पहुंच गए हैं। अपने चुनावी दौरे की शुरुआत वीडी शर्मा ने झारखंड के देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में पूजा अर्चना कर की बीजेपी अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बिल संतोष भी मौजूद रहे। अपने दौरे की शुरुआत बाबा वैद्यनाथ के दर्शन पूजा अर्चना से शुरू कर वीडी शर्मा ने मध्य प्रदेश और देशवासियों के लिए मंगल कामनाएं की।...
एप से महिला टीचर की आवाज में बात… ऐसे लड़कियों को बुलाते, 7 छात्राओं से रेप; 3 अरेस्ट
मध्य प्रदेश के सीधी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आरोपियों ने आवाज बदलने वाली एप का इस्तेमाल कर छात्राओं से बात कर मिलने बुलाया और फिर उनके साथ रेप किया. आरोपी कॉलेज टीचर बनकर महिला की आवाज में छात्रों से बात करके स्कॉलरशिप के लिए दस्तावेज के नाम पर बुलाते थे. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जहां आरोपियों ने पुलिस के सामने अपने गुनाह कबूल लिए हैं. इस मामले की सभी पीड़ित छात्राएं एसटी कैटेगिरी की है. आरोपी उन कॉलेज को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है. एक पीड़िता ने जब […]...
जुलाई तक चलने वाली स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी, कुछ को किया रद; लिस्ट देंखें
जबलपुर। रेलवे ने ट्रेनों की भीड़ से राहत देने के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाईं, ताकि यात्रियों को वेटिंग टिकट की बजाए कंफर्म टिकट मिले। ये ट्रेनें जबलपुर से भी चल रही हैं, लेकिन इन्हें जुलाई तक ही चलाने की स्वीकृति थी, जो अब बढ़ा दी गई है। यह स्पेशल ट्रेनें अब दिसंबर तक चलेंगी। पमरे ने गर्मियों को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं में विस्तार कर दिया है। अब यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के विस्तारित अवधि में भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण का लाभ ले सकेंगे। बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 28 दिसंबर तक चलेगी पमरे के अनुसार जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल […]...
2.50 लाख के लेनदेन में हुई थी बैंक कर्मी की हत्या, रस्सी से गला घोंटकर कुचल दिया था शव, तीन आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक के पड़ोसी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतारा था। ढाई लाख रुपये के लेनदेन को लेकर पहले तीनों आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटा और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक का शव बिछडौद के समीप ग्राम सुलिया रोड पर […]...
चुनाव परिणाम आने के बाद मंत्रियों पर बढ़ेगा बेहतर प्रदर्शन का दबाव
भोपाल। लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को हो जाएगी। लगभग तीन माह आचार संहिता का दौर था। इसके पहले ढाई माह सरकार को काम करने का अवसर मिला। इसमें मंत्री अपना कोई खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाए। आचार संहिता हटने के बाद मंत्रियों पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव बढ़ जाएगा। इसकी वजह यह है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव हुए छह माह बीत जाएंगे। सरकार को विधानसभा चुनाव के समय हुए घोषणाओं को अमल में लाना है और पार्टी की ओर से दी गई गारंटियों को अमलीजामा पहनाना है। इसकी झलक जुलाई में प्रस्तुत होने वाले मोहन सरकार के […]...
युवा कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था होगी समाप्त, प्रकोष्ठ भी होंगे गठित
भोपाल। मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस बड़ा बदलाव करने जा रही है। जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर अब कार्यकारी अध्यक्ष की व्यवस्था अब नहीं रहेगी। पूर्णकालिक अध्यक्ष ही मनोनीत किए जाएंगे। यह व्यवस्था नाराज कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने और जो अध्यक्ष संगठन की कसौटी पर खरे नहीं उतरते थे, उनके विकल्प के तौर पर बनाई गई थी। चूंकि, विधानसभा और लोकसभा चुनाव होने के बाद अब कोई चुनाव नहीं होना है, इसलिए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी दो माह के भीतर करने की तैयारी है। संगठन के लिए समय न […]...
मंडी की रैली में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया को समर्थन दे रही
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 57 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चुनाव प्रचार पर हैं। पीएम मोदी ने शिमला की रैली में कही ये बातें पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में रैली को संबोधित किया। @BJP4India के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा, आपने कांग्रेस का दौर देखा है। जब एक कमजोर सरकार देश में हुआ करती थी। उस समय पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। कांग्रेस की कमजोर सरकार दुनिया में गुहार […]...
निर्वाचन पदाधिकारी राजन पहुंचे सीहोर, स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा
भोपाल: मध्यप्रदेश में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने आज सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत आगामी 4 जून को 3 संसदीय क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाली जिले की 4 विधानसभाओं की मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। राजन को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने मतगणना के लिए की जा रही व्यवस्थाओं और तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्षों में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही डाक मतपत्रों की गणना के लिए की जा रही तैयारियों, स्ट्रांग रूम […]...
बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा की जीत के लिए की पूजा अर्चना
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव चल रहे हैं। बाबा महाकाल से भाजपा की सर्वत्र विजय की कामना की है। बाबा की कृपा रहेगी तो सब जगह विजय मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने मंदिर के गर्भगृह के बाहर देहरी से दर्शन किए और नंदी हाल में बैठकर पूजा अर्चना की। मंदिर के पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने उनसे पूजन कराया। दर्शन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा पहुंचकर महंत विनीत गिरि महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने […]...
