Category : मध्यप्रदेश
रेल लाइन और रिंग रोड जमीन अधिग्रहण, किसानों ने दिया धरना और सौंपा ज्ञापन
इंदौर। इंदौर- बुधनी रेल लाइन और आउटर रिंग रोड इंदौर के प्रभावित किसानों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। हातोद तहसील के पाल कांकरिया गांव में किसान एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। इसमें इंदौर, देवास और धार जिले के किसान शामिल हुए। किसान बाजार मूल्य से चार गुना मुआवजा देने की मांग कर रहे है। लंबे समय से विरोध कर रहे है किसान किसान नेता हंसराज मंडलोई एवं जनपद सदस्य पवन सिंह यादव ने बताया कि आउटर रिंग रोड पूर्वी पश्चिमी के प्रभावित किसानों ने आउटर रिंग रोड योजना को रद्द करने की मांग को लेकर धरना दिया। साथ देने […]...
कुख्यात शराब तस्कर को दबोचा, एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं
भोपाल। आबकारी विभाग की टीम ने बुधवार को एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसकी विभाग को लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ छोला मंदिर थाना और क्राइम ब्रांच ने 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें लगभग चार आबकारी की धारा 34(2) के बड़े प्रकरण शामिल हैं। आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत कैंची छोला, छोला मंदिर, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल में अवैध शराब ठिकाने लगाने वाले तस्कर कैची […]...
आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सास बहू की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
डिंडौरी। जिले के अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के भर्रा टोला में गुरुवार की दोपहर धान की रोपाई करने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट में आने से सास बहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई शुरू की जानकारी के अनुसार गुलबसिया पति गोविन्द सिंह उम्र 48 साल निवासी खम्हरिया अपनी दोनों बहू संगीता पति मानिक सिंह उम्र 23 साल और मंगली बाई के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थी। दोपहर लगभग 3 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में […]...
मायके में रह रही पत्नी को पति ने डाक से भेजा तीन तलाक, प्रकरण दर्ज
अशोकनगर। पति की प्रताड़ना से तंग होकर अपने मायके में रह रही एक महिला को उसके पति ने पोस्टल डाक के माध्यम से तीन तलाक दे दिया। जब पति के द्वारा तीन तलाक का पत्र पत्नी को मिला तो पीड़ित महिला ने देहात थाना में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर महिला विवाह संरचना के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिछले साल हुआ था निकाह पीड़ित महिला ने बताया कि उसका निकाह 26 अप्रैल 2023 को कोलारस निवासी आदिल से हुआ था। शादी के बाद उसके सुसराल पक्ष के लोग […]...
कांग्रेस प्रवक्ता ने एक्स हैंडल पर लिखा- ‘पार्टी गई तेल लेने’, यह है पूरा मामला
इंदौर। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. अमीनूल सूरी ने पार्टी के इंदौर कार्यालय गांधी भवन में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।प्रवक्ता ने भी बात केवल पार्टी के फोरम पर रखने के बजाय खुला पत्र जारी कर दिया है। एक्स हैंडल पर पत्र डालकर उन्होंने शीर्षक दिया है- पार्टी गई तेल लेने। बता दें कि कुछ वर्ष पहले राऊ से चुनाव लड़ रहे जीतू पटवारी का एक वीडियो बड़ा चर्चित हुआ था, जब उन्होंने मतदाता से वोट की अपील करते हुए कह दिया था कि पार्टी गई तेल लेने, आप तो मुझे देखकर […]...
शाहपुर थाना पुलिस ने निभाया भाई का फर्ज, महिला की चेन और मंगलसूत्र लूटने वाले लुटेरों को महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार
बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को महाराष्ट्र की एक महिला के साथ सनसनीख़ेज़ लूट की घटना घटित हुई थी, बुलढाना जिले के ग्राम वरवट वकाल की रहने बाली अनुपमा गुड़गिला नामक एक महिला अपनी खाद बीज की दुकान का सामान लेने बुरहानपुर अपने निजी वाहन से आईं थीं, जब रात्रि क़रीब 10 बजे वह अपने ड्राइवर गजानन और घरेलू महिला कर्मी के साथ वापस अपने गांव जा रहीं थी। तब करौली घाट पर दो अज्ञात मोटर सायकल सवारों ने उनकी गाड़ी को रोक कर पिस्टल की नोक पर सोने की चेन और […]...
मुरैना में तालाब में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, हुई दर्दनाक मौत
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुमदार गांव में तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है, घटना जौरा क्षेत्र की है, तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और नहाने के लिए तालाब में गए थे। इसके बाद तीनों तालाब में डूब गए घटना बुधवार शाम की है तीनों दोस्त बालपुर गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। जब अन्य लड़के तलाब पर पहुंचे तो उनकी नजर छात्रों के कपड़ों पर पड़ी जिसके बाद अपने साथ पढ़ने वाले तीनों दोस्तों के कपड़ों को लड़के पहचान गए और उन्होंने तत्काल तीनों के घर वालों को इस मामले […]...
युवाओं की राजनीति में बढ़ती रुचि देश व समाज हित में- रितेश तिवारी
इंदौर : एक समय था जब युवा अपने करियर के तौर पर राजनीति को न के बराबर चुनते थे लेकिन आज बड़ी संख्या में युवा राजनीति को अपने करियर के रूप में देखना पसंद करते हैं। खासकर वे युवा जो देश एवं समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी इंदौर महानगर के मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी का। वे भी उन युवाओं में से एक हैं जिन्होंने सामाजिक कार्यों के साथ ही राजनीति को अपना करियर चुना है। उनका मानना है कि बड़े सुधार सामाजिक आंदोलनों और राजनीतिक इच्छाशक्ति दोनों से ही संभव हो सकते हैं। […]...
जबलपुर में 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, घर में चल रही थी मोहर्रम की तैयारी
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 18 साल के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, युवक का नाम अरहान था और बताया जा रहा है कि पुराने विवाद के चलते उसकी हत्या की गई है। हत्या को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर हनुमानताल थाना पुलिस पहुंच गई थी और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। युवक के घर पर मोहर्रम की तैयारी चल रही थी ,इस दौरान शादाब और नौशाद नाम के युवक आए और विवाद करने लगे थे। विवाद के बाद युवक के […]...
गुना जिला अस्पताल से कैदी हुआ फरार, मचा हड़कंप मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती कुख्यात अपराधी हथकड़ी ढीली कर फरार हो गया। इस मामले के सामने आते ही गुना पुलिस में हड़कंच मच गया है। फरार बदमाश को पकडऩे के लिए पुलिस की कई टीमें रवाना की गई हैं। जानकारी के अनुसार गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र निवासी तेगा पुत्र माखन पारदी जिला जेल गुना में बंद था। उसे 16 जुलाई को स्वास्थ्य खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। तेगा की निगरानी में एक एएसआई सहित 5 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके बावजूद गुरुवार तड़के […]...
