34.9 C
Dehradun, IN
April 17, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्यमंत्री के शासकीय आवास पर धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

शासकीय आवास पर होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में देवतुल्य जनता ने भेंट कर रंगों के पावन पर्व होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कलाकारों ने जौनसारी, गढ़वाली, कुमाऊंनी गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर पूरे वातावरण को उल्लास, उत्साह एवं आनंद से सराबोर कर दिया।

होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत और समाज में समरसता स्थापित करने का संदेश देने वाला पर्व है। उत्तराखंड की होली अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। यहाँ की खड़ी होली, बैठकी होली और महिला होली लोकसंगीत, शास्त्रीय रागों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मनाई जाती हैं जो हमारी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती है।

Related posts

सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं

Nidhi Jain

हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

Uttarakhand Vidhansabha

इस बार के चुनाव में खूब डिमांड में रहे हेलिकॉप्टर, एक घंटे की कीमत इतने लाख रही

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment