20.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

निर्माणाधीन रेलवे पुल पर लोहे की प्लेट चढ़ाते समय दो मजदूर गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

Uttarakhand Vidhansabha
 राजगढ़। रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर लोहे की प्लेट चढ़ाते समय दो मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत ही गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह है घटनाक्रम जानकारी के मुताबिक रामगंज मंडी -भोपाल रेलवे लाइन का काम इन दिनों चल रहा है। 262 किमी की इस लाइन पर जगह जगह पुल पुलियाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को जिले के खिलचीपुर के समीप फतेहपुर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर देर शाम को लोहे की […]...
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की इंदौर की तारीफ, बोले- एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इंदौर में हुए पौधारोपण की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश में स्वच्छता को लेकर मशहूर इंदौर शहर ने अब एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शहर में एक ही दिन में 2 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर रिकॉर्ड बनाया गया है। इंदौर में 14 जुलाई को बना था रिकॉर्ड इंदौर शहर में रेवती रेंज की पहाड़‍ियों में 14 जुलाई एक साथ लाखों पौधे रोपकर बड़ा रिकॉर्ड बनाया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ मां के नाम पर एक […]...
मध्यप्रदेश

चिता के सामने अखाड़े का प्रदर्शन… शिष्‍यों ने अपने गुरु को अनोखे अंदाज में दी विदाई

Uttarakhand Vidhansabha
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह में अपने गुरु को हरदौल अखाड़े के शिष्यों ने मुक्तिधाम में बुंदेली परंपरा से अंतिम विदाई दी। श‍िष्‍यों ने गुरु की चिता के सामने अखाड़े का प्रदर्शन किया। आपने शायद ही इस प्रकार की अंतिम यात्रा देखी हो, लेकिन बुदेलखंड में इस प्रकार की परंपरा है और शनिवार को इसका निर्वाहन अखाड़े के कलाकारों द्वारा किया गया। हरदौड़ अखाड़े के उस्ताद रहे 84 वर्षीय रामचंद्र पाठक के निधन पर उनके शिष्यों ने मुक्तिधाम में उनकी अंतिम विदाई के पहले अखाड़े का प्रदर्शन किया। बुंदेलखंड में ऐसी परंपरा है कि जब भी अखाड़े के गुरु का निधन होता है तो […]...
मध्यप्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, एक बेटा गंभीर

Uttarakhand Vidhansabha
विदिशा। जिले के ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम मणिपुर के निकट नेशनल हाईवे 146 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता और उसके छोटे पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बड़ा बेटा गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए विदिशा जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद छानबीन शुरू कर दी है। घर लौटते वक्त हुआ हादसा मृतक के रिश्तेदार दिघोरा सरपंच महाराज सिंह अहिरवार ने बताया कि विजय अहिरवार (35 वर्ष) अपने दोनों बच्चों के […]...
मध्यप्रदेश

6 दिन में तीसरी बार खुले मध्‍य प्रदेश के भीमगढ़ बांध के गेट, प्रशासन अलर्ट

Uttarakhand Vidhansabha
 बालाघाट। बालाघाट सहित पड़ोसी जिला सिवनी में बारिश का दौर जारी है। सिवनी में मानसून अत्यधिक मेहरबान होने से संजय सरोवर जलाशय (भीमगढ़ बांध) का जल संग्रहण क्षेत्र एक बार फिर लबालब हो गया है। छह दिन बाद शनिवार को तीसरी बार भीमगढ़ बांध के गेट खोले गए हैं। इसके बाद बालाघाट जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। इससे पहले दो बार भीमगढ़ बांध के गेट खोले जा चुके हैं, जिन्हें हालात सामान्य होने के बाद दोबारा बंद कर दिया गया था। कलेक्टर डाॅ. गिरीश कुमार मिश्रा ने वैनगंगा नदी क्षेत्र से संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश […]...
मध्यप्रदेश

जमीं पर उतरे बादल… मांडू में जन्नत से नजारे देख मंत्र मुग्ध सैलानी

Uttarakhand Vidhansabha
मांडू। मानसून की सक्रियता से इन दिनों मांडू में प्रकृति ने अपना अद्भुत सौंदर्य बिखेर दिया है। यहां जमीन पर उतरे बादलों को देख सैलानी अभिभूत है। सैलानियों का कहना है कि वह मांडू नहीं, जन्नत की सैर कर रहे हैं। यहां के ऐतिहासिक महलों के साथ अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, ऊंचे पहाड़ों व गहरी खाइयों से उठती धुंध और बहते झरने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। रविवार को हजारों सैलानियों ने मांडू का भ्रमण किया। मांडू और मानसून का गहरा नाता दरअसल मांडू और मानसून का आपस में गहरा नाता है। वर्षा की बूंदें जैसे ही मांडू से टकराती है। […]...
मध्यप्रदेश

सरगुजा संभाग में पीईकेबी के प्रतिपूरक वनरोपण के अंतर्गत भारतीय वन विभाग ने 50 लाख से ज्यादा पेड़ लगाए

Uttarakhand Vidhansabha
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य में पर्यावरण क्षरण के संबंध में लोकसभा प्रश्न के उत्तर में प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में वन महानिरीक्षक (वन्यजीव प्रभाग) को एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की है। जिसमें साल 2023 तक, परसा ईस्ट के बासेन कोयला खदान में खनन के लिए प्रतिपूरक उपायों के रूप में, वनीकरण, खदान सुधार और स्थानांतरण प्रयासों के लिए कुल 53,40,586 पेड़ लगाए गए हैं। इन नए लगाए गए पेड़ों में से लगभग 40,97,395 जीवित पेड़ हैं। वहीं खनन के लिए 94,460 पेड़ों का विदोहन किया गया है। आम आदमी पार्टी के पंजाब […]...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में 8 साल का बच्चा नाले में बहा, तलाश जारी

Uttarakhand Vidhansabha
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में 8 साल का बच्चा अचानक एक उफनते नाले में बह गया, यह घटना जबलपुर जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर कटंगी थाना क्षेत्र की है। बच्चा पैर फिसलने के कारण गहरे नाले की तरफ चला गया था, मौके पर मौजूद लोगों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक वह पानी में समा चुका था। इस घटना की सूचना पर कटंगी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और गोताखोरों को भी बुलाया गया और बच्चे को तलाशा गया। लेकिन एक घंटे तलाशने के बाद भी बच्चा कहीं नहीं दिखाई दिया। एसडीआरएफ की टीम […]...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में अच्छी बारिश के लिए लोगों ने कराई गधे की शादी, बैंड बाजे के साथ निकाली गई बारात

Uttarakhand Vidhansabha
छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर में रविवार की सुबह गधे-गधाईया के विवाह कराने का मामला सामने आया है। जहां यह शादी शहर के बीच बाजार गांधी चौक बाजरा में कराई गई। इस दौरान यहां के लोगों ने मज़ाकिया अंदाज़ में और गधा-गधईया पक्ष की भूमिका में नजर आए और इस सब के साक्षी बने। इतना नहीं इस दौरान गधों को मिठाई खिलाई और बांटी, ढ़ोल-नगाड़े बजे और गाजे बाजे के साथ जमकर नाच हुआ। लोगों की मानें तो पहले मेढ़क और मेढकी के विवाह कराये जाते थे जिससे अच्छी बारिश होने लगती थी, पर इस बार ट्रेक चेंज कर दिया […]...
मध्यप्रदेश

सिवनी में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस और बोलेरो में हुई जोरदार भिड़ंत, दो लोगों की मौत

Uttarakhand Vidhansabha
सिवनी। जिला मुख्यालय सिवनी से बालाघाट की तरफ जाने वाले मार्ग में धारना के समीप ग्राम कोडिया में रविवार को तड़के एक यात्री बस व बोलेरो वाहन की भिड़ंत हो गई। इस घटना में बोलेरो वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो गई है तथा दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस जो कि बालाघाट से सिवनी की तरफ आ रही थी। वहीं विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो वाहन कोडिया में आमने सामने से टकरा गए। इस घटना में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत […]...