18 C
Dehradun, IN
March 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

माफी मांगें राहुल गांधी…20 लाख नागा साधु सड़क पर आ गए तो कांग्रेस को भागने के लिए जगह नहीं मिलेगी, साधु समाज की चेतावनी

Uttarakhand Vidhansabha
उज्जैन: सोमवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर टिप्पणी की, जिसको लेकर देशभर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। राहुल के इस बयान पर जहां लोकसभा में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर आपत्ति जताई। वहीं उज्जैन में नागा साधुओं ने भी अब इस बयान को लेकर विरोध व्यक्त किया है। यहां संतों से राहुल गांधी से माफ़ी मांगने की मांग कर चेतावनी दे दी। हिंदू हिंसक वाले बयान को लेकर मंगलनाथ मंदिर रोड पर दिगम्बर अखाड़ा के संतों ने एकत्रित होकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर दी। संतों ने राहुल गांधी सहित […]...
मध्यप्रदेश

शादी के बाद पति नहीं, ससुर ने मनाई सुहागरात… रोती बिलखती दुल्हन ने पुलिस को सुनाई आपबीती

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश की राजधानी में एक नई नवेली दुल्हन ने अपने ही ससुर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद उसका पति विदेश चला गया. ससुर की उस पर पहले से ही गंदी नजर थी. पति के जाते ही ससुर ने उसके साथ रेप किया. जब बहू ने इस बारे में अपनी सास को बताया तो उसने मदद करने के बजाय उसे ही धमकी दे डाली. सास ने कहा कि घर में रहना है तो सभी को खुश रखना पड़ेगा. सास के मुंह से ऐसी बातें सुनकर विवाहिता के होश उड़ गए. […]...
मध्यप्रदेश

खराब स्ट्रीट लाइटों पर फूटा गुस्सा, स्मार्ट सिटी कार्यालय में भाजपा पार्षद का धरना

Uttarakhand Vidhansabha
ग्वालियर। शहर में एलइडी लाइटों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रात के समय मुख्य मार्गों पर अंधेरा पसरा रहता है। वर्षा के मौसम में ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। ऐसी ही समस्याओं को लेकर सोमवार को वार्ड क्रमांक 58 की पार्षद अपर्णा पाटिल का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के कार्यालय में जमीन पर बैठकर धरना दिया। पार्षद का कहना था कि उनके वार्ड में 500 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। कई बार शिकायतें करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है, जिसके कारण मजबूरन धरना […]...
मध्यप्रदेशमनोरंजन

शहर सरकार’ का बजट पेश, ननि परिषद की बैठक में विपक्ष ने दिखाए तीखे तेवर

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। शहर सरकार का वार्षिक बजट मंगलवार को महापौर मालती राय द्वारा नगर निगम परिषद की बैठक में पेश किया गया है। महापौर मालती राय आइएसबीटी स्थित नगर निगम कार्यालय के सभा कक्ष में परिषद की बैठक में बजट भाषण पढ़ रही हैं। इससे पहले सुबह साढ़े ग्यारह बजे परिषद की बैठक शुरू हुई। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पहले एक घंटे के लिए प्रश्नकाल शुरू हुआ। इसमें नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने अनियमित ढंग से वर्क आर्डर जारी करने को लेकर सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के सवाल का जवाब एमआईसी सदस्य जितेंद्र शुक्ला […]...
मध्यप्रदेश

इलेक्ट्रॉनिक आइटम के गोदाम में लगी आग, किसी तरह पाया काबू

Uttarakhand Vidhansabha
सतना। भरहुत नगर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में सोमवार सुबह आग लग गई। आग से सामान जलने का अनुमान है। कोलगवां थाना अंतर्गत रिहायशी कॉलोनी भरहुत नगर में भीष्म सचदेवा की एक बिल्डिंग है। ऊपर सचदेवा रहते हैं, जबकि नीचे उन्होंने इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों का गोदाम बना रखा है। लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक पहुंचने लगीं सुबह करीब साढ़े 9 बजे सचदेवा ने ही गोदाम से धुआं निकलते देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल मौके पर पहुंचती आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग की लपटें गोदाम के साथ ही ऊपरी माले तक […]...
मध्यप्रदेश

हैरिटेज ट्रेन तक पहुंचना होगा आसान, महू-पातालपानी के बीच ब्रॉडगेज लाइन पर हुआ स्पीड ट्रायल

Uttarakhand Vidhansabha
महू। महू तहसील में पातालपानी से प्राकृतिक सौंदर्य की यात्रा कराने वाली हैरिटेज ट्रेन शुरू होने वाली है, लेकिन पातालपानी जाने के लिए कोई साधन नहीं है। इसके लिए महू से पातालपानी तक मीटरगेज लाइन को ब्रॉडगेज में बदलने का कार्य किया जा रहा है। महू से पातालपानी स्टेशन पर बनने वाले प्लेटफार्म के पहले तक ट्रैक डालने का कार्य पूरा हो चुका है। इस हिस्से में रविवार को रेलवे अधिकारियों द्वारा पातालपानी से डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन तक पांच किलोमीटर के ट्रैक पर 110 किमी की गति से डीजल लोको इंजन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। ट्रायल में डीजल लोको […]...
मध्यप्रदेश

खेत पर बने मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 29 जुआरी गिरफ्तार

Uttarakhand Vidhansabha
देवास। जिले के दूरस्थ अंचल नेमावर थाना क्षेत्र के गांव खारदा में पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश दी। जुए का अड्डा खेत पर बने एक मकान में संचालित होता था। नेमावर पुलिस ने सोमवार देर रात दबिश देकर यहां से 29 जुआरियों को दबोचा। इनके पास से 1.74 लाख रुपये सहित तीन कार व अन्य सामग्री जब्त की गई। जुआरी देवास जिले के अलावा सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम जिलों से भी जुआ खेलने आए थे। इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नेमावर थाना टीआई सुरेखा निमोदा ने बताया नकद राशि व जब्त तीन कार की […]...
मध्यप्रदेश

युवती से फोन पर कहा- आपके ऑनलाइन पार्सल में ड्रग्‍स हैं, ठग लिए 5 लाख रुपये

Uttarakhand Vidhansabha
टांडाबरुड़। गांव की युवती के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती को एक पॉर्सल में ड्रग्‍स होने की बात कहकर धमकी दी गई और उससे 5 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस के अनुसार गांव की यह युवती खरगोन में पढ़ाई कर रही है। उससे आठ मार्च को राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले एक व्यक्ति छोगालाल गोपाराम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती ने 21 मार्च को थाना टांडाबरुड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को आरोपित को पकड़ने में पहली बार असफलता हाथ लगी। दूसरी […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर के अनाथ आश्रम में 3 बच्‍चों की मौत, 12 अन्‍य बीमार, अलग-अलग कारण आ रहे सामने

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम में 3 बच्‍चों की दो दिन में मौत हो गई। यह आश्रम शहर के मल्‍हारगंज क्षेत्र में स्थित है। पता चला है कि यहां युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद इन्‍हें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस आश्रम में 204 बच्‍चे हैं। फ‍िलहाल दो बच्‍चों की मौत का कारण फ‍िट आना बताया गया है। रविवार को एक बच्‍चे की मौत के बाद एक बच्‍चे की मौत सोमवार रात में हुई। एक अन्‍य बच्‍चे ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्‍चों […]...
मध्यप्रदेश

रेलवे ने 14 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Uttarakhand Vidhansabha
रतलाम। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। सभी 14 ट्रेनें पूर्वानुसार ही चलेंगी यानी इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्थान समय, दिन, कोच कंपोजिशन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन नंबर 09622, 09654, 04712 व 09724 के बढ़े फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए […]...