28.1 C
Dehradun, IN
March 5, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

सड़कों के गड्ढे को शिकायत के लिए बनेगा लोकपथ एप, समयसीमा में भरने होंगे

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। सड़क में अगर कहीं गड्ढा है और वो भरा नहीं जा रहा है, तो आम नागरिक मोबाइल एप से इसकी शिकायत कर सकेंगे। संबंधित क्षेत्र के अधिकारी के पास यह पहुंचेगी और उसे निर्धारित समयसीमा में मरम्मत का काम पूरा करना होगा। इसकी सूचना भी शिकायतकर्ता को दी जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग लोकपथ नाम से एप बना रहा है, जिसको लेकर विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने शनिवार को मंत्रालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश में सड़क सूचना एवं प्रबंधन प्रणाली के सशक्तीकरण के लिए लोकपथ एप (पाट होल रिपोर्टिंग एप) बनाया जा रहा है। इसको […]...

अधजला शव मिला, अंतिम संस्कार भी हुआ… फिर एक मैसेज से जिंदा हो गई महिला; जानें मामला

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला ने नोएडा में अपने खाते से पैसे क्या निकाले वह जिंदा हो गई. जी हां…. आपने सही पढ़ा. जिस महिला का उसके घरवालों ने अंतिम संस्कार कर मृत्यूभोज भी दे दिया था, वह महिला असल में नोएडा में जॉब कर रही थी. जब परिजनों और पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह भी हैरान रह गए. पुलिस ने महिला को उसके नोएडा के ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया. ये अतरंगी मामला मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद के मौ थाने का है. यहां की रहने वाली एक शादीशुदा महिला का […]...

कहीं गवाही न दे दें… युवक को चाकू मार रहे बदमाशों ने दो बच्चों को नदी में फेंका; मौत

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला करने आए दो हमलावरों ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली. इन बच्चों का कुसूर केवल इतना था कि जब बदमाश युवक पर हमला कर रहे थे, तो बच्चों ने उन्हें हमला करते हुए देख लिया था. घटना की गवाही के डर से बदमाशों ने दोनों बच्चों को तालाब में फेंक दिया जिससे दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों बच्चों के शवों […]...

जबलपुर, दिल्ली और अब राजकोट…तीन दिन में 3 एयरपोर्ट हादसों ने खोली ‘विकास’ की पोल

Uttarakhand Vidhansabha
भीषण गर्मी के बाद उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दी. एक तरफ तपती धरती को राहत तो मिली लेकिन बरसते बदरा अपने साथ मौत भी लेकर आए. शुक्रवार को भारी बारिश के वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था. हादसे में एक कैब ड्राइवर की मौत हो गई. वहीं, आज गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया है. राजकोट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पैसेंजर पिकअप और ड्रॉप एरिया की कैनोपी का एक हिस्सा भरभरा कर गिरने से ये हादसा हुआ. घटना में किसी के भी […]...

राधारानी पर बिगड़े बोल, प्रेमानंद महाराज का गुस्सा और संतों की महापंचायत…प्रदीप मिश्रा के बरसाने में माफीनामे की कहानी

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने आखिरकार अपने विवादित बयान पर माफी मांग ली है. उन्होंने ब्रजवासियों की मांग के मुताबिक मथुरा पहुंचकर राधा रानी के मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी है. यह मामला पिछले करीब 17 दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है. […]...

डिंडौरी में घर में सो रहे वृद्ध का धारदार हथियार से गला रेता, जमीनी विवाद आया सामने

Uttarakhand Vidhansabha
डिंडौरी बजाग। सैलवार में हत्‍या के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जमीनी विवाद सामने आया है। मृतक अपने बेटे इंद्रलाल की मौत के बाद बेटी दामाद के साथ सैलवार में रहता था, जबकि बहू मनती बाई, पोते मंजीत और रंजीत के साथ अलग रहती थी। तीन एकड़ जमीन को लेकर मनमुटाव भी इनके बीच तीन एकड़ जमीन को लेकर मनमुटाव भी चल रहा था। पुलिस को मृतक के दामाद शिवकुमार पिता रामप्रसाद मरकाम उम्र 53 वर्ष ग्राम सैलवार ने बताया है कि वह प्राइमरी स्कूल उद्धौर में शिक्षक के पद पर […]...

प्रत्याशी ने चुनाव में हार का बड़ा कारण ईवीएम, लाड़ली बहना और पुलिस-प्रशासन को बताया

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भी मिली करारी हार के कारण जानने पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अध्यक्षता में तीन समिति भेजी है। इसने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में प्रत्याशियों के साथ अलग-अलग बैठक की। इसमें अधिकतर ने चुनाव में हार का कारण ईवीएम, लाड़ली बहनाओं के खातों में मतदान के पहले राशि जमा करने, पुलिस और प्रशासन के भाजपा का एजेंट बनकर काम करने के साथ पदाधिकारियों के पूरी तरह काम न करने को बताया। रविवार को समिति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करके रिपोर्ट तैयार करेगी। चुनाव में हार के […]...

मध्य प्रदेश के सांसदों को दिया टास्क, अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र से लाएं बजट

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के नवनिर्वाचित 29 सांसदों को लक्ष्य सौंपा गया है कि वे अपने-अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से बजट लाएं और अपने संसदीय क्षेत्र को आदर्श संसदीय क्षेत्र बनाएं। सांसदों को प्रदेश के सभी विभागों की योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है ताकि वे संसद में प्रदेश के मुद्दों को अच्छे से उठा सकें। सांसदों द्वारा संसद में मध्य प्रदेश के मुद्दों पर चर्चा के लिए शासन की योजनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों ने सांसदों को अपने-अपने विभाग की जानकारी उपलब्ध कराई है। इनमें केंद्र द्वारा संचालित […]...

करोड़ों रुपए के दो हाईस्कूल भवन का केंद्रीय मंत्री श‍िवराज स‍िंंह चौहान ने किया भूमि पूजन

Uttarakhand Vidhansabha
सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बुधनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे गृह ग्राम जैत पहुंचे हैं। जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। बताया गया है कि ग्राम जैत में केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान का स्वागत हुआ है। केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ग्राम जैत के नर्मदा घाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की नर्मदा घाट का निरीक्षण केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री चौहान ने ग्राम ग्राम जैत में 5 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से बनाने वाले शासकीय हाईस्कूल भवन और बकतरा में […]...

विकास तो होगा लेकिन पेड़ काटकर नहीं, सभी लगाएं एक पेड़ मां के नाम : आलोक शर्मा

Uttarakhand Vidhansabha
भोपाल। शहर में विकास तो होगा लेकिन अब इसके लिए पेड़ों की बलि नहीं काटे जाएंगे।सभी लोग एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाएं। जिनकी मां है वह उनके साथ और नहीं हैं तो मां की याद में एक पेड़ जरूर लगाएं।यह बात सांसद आलोक शर्मा ने शनिवार को केंसर अस्पताल परिसर में धर्मगुरुओ के साथ पौधरोपण करते हुए कही। यहां उन्होंने अपनी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मां विद्या शर्मा के साथ पौधरोपण किया।इस माैके पर उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों की चेतावनी दी है कि जनप्रतिनिधियों को संज्ञान में लाए बिना पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की […]...