Category : मध्यप्रदेश
नशे में जवान ने ट्रेन की बर्थ को समझ लिया टायलेट और कर दी पेशाब, बोला प्रेशर में छूट गई
मथुरा से रायपुर जा रहे एक सुरक्षा एजेंसी के जवान ने ट्रेन की बर्थ को ही टायलेट समझ लिया और पेशाब कर दी। यूरीन बर्थ के नीचे की सीट पर बैठी महिलाओं पर आई तो उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान अन्य यात्री भी बर्थ के पास आ गए। जब यात्रियों ने उसे पकड़ा तो उसने बोला कि यूरीन प्रेशर की वजह से छूट गई। बताया जाता है कि जवान शराब के नशे में था। हालांकि शिकायत होने पर जीआरपी के जवान आए और वे केवल फोटो खींचकर ले गए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना […]...
पहाड़ी से टकराया ट्राला, अंदर फंसे ड्राइवर ने लगाई जान बचाने की गुहार तो ग्रामीणों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला
धार। धार- गुजरी रोड़ के भारुडपुरा घाट पर शनिवार सुबह 6 बजे एक ट्राला अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराया। दुर्घटना के बाद ड्राइवर अंदर ही फंस गया और लोगों से जान बचाने की गुहार लगाता रहा। ग्रामीण और पुलिस उसका हौसला बढ़ाते रहे और क्रेन की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद आखिरकर उसे बाहर निकालने में सफलता पाई। ड्राइवर और परिचालक को 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे ट्राला (एमच 18 बीजी 1496) धार से धामनोद की ओर जा रहा था। तभी भारुडपुरा घाट पर अंधे […]...
मध्य प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बन जाते हैं तीनों सेनाओं में अफसर, आर्मी और नेवी चीफ भी यहीं से पढ़े
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश […]...
मोहन सरकार को भरपूर सहयोग देंगे- जीतू पटवारी, जानिए किस मामले में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी कांग्रेस
भोपाल: मोहन सरकार के जल संरक्षण और नर्मदा नदी की सफाई के अभियान को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने इस अभियान में सरकार का सहयोग करने की बात कही है। पटवारी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब जल संरक्षण के लिए राज्यव्यापी अभियान चल रहा है और मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इस पहल का आक्रामक तरीके से नेतृत्व कर रहे हैं। सीएम यादव ने 5 जून को जल निकायों के संरक्षण के लिए आंदोलन की शुरुआत की और वे इस अभियान को राज्य के विभिन्न हिस्सों में ले जा रहे हैं, […]...
इंदौर की आबोहवा सुधारने के लिए होंगे हर संभव प्रयास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की बैठक..
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जिले में 51 लाख पौधे रोपने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हर दिन बैठक कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को मंत्री विजयवर्गीय ने रेसीडेंसी कोठी में जिले के सभी विभागों के आला अधिकारियों की बैठक ली और अभियान को सार्थक बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद मंत्री विजयवर्गीय ने मीडिया से भी चर्चा की। मंत्री विजयवर्गीय ने इस पुनीत कार्य में शहर के लोगों से भी अपील की है, कि एक – एक परिवार मिलकर दस – दस पौधे अवश्य लगाएं। इसके अलावा मंत्री कैलाश […]...
उज्जैन पुलिस ने सटोरियों से करोड़ों का सट्टा पकड़ा ,नोट गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन..
मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने एक घर में छापा मारकर सटोरियों से 14 करोड़ 58 लाख रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों के पास से नोट गिनने की मशीन भी मिली है और विदेशी नोट भी जब्त किए गए हैं, बताया जा रहा है कि यहां ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे T 20 वर्ल्ड कप के मैच पर भी सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस को 7 किलो चांदी और 17 देश की विदेशी मुद्रा भी मिली है। पुलिस रात भर गिनती रही नोट, सुबह मंगाई मशीन पुलिस रात भर नोट गिनती रही और शुक्रवार को नोट […]...
प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े परिजन
मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]...
सेना के जवान की शर्मनाक करतूत, ट्रेन की सीट पर की पेशाब, महिला पर गिरी
सेना के जवान की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में नशे में धुत जवान ने सोते समय सीट पर ही पेशाब कर दिया, जो सीट के नीचे बैठी महिला यात्री पर जा गिरी। जवान की इस हरकत के बाद महिला ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत की। इसके बाद कंट्रोल की सूचना पर ग्वालियर और झांसी में आरपीएफ के जवानों ने अंटेड किया, लेकिन जवान पर कोई कार्रवाई नहीं की। जानकारी के मुताबिक, गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला यात्री बी-9 कोच के सीट नंबर 23 में […]...
कर्मचारी चयन मंडल परीक्षा: हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण की याचिका की खारीज, OBC अभ्यार्थियों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ
भोपाल: मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। जिससे अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 13 प्रतिशत अभ्यार्थियों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन मंडल आयोग के द्वारा समूह-3, उपयंत्री, मान चित्रकार, समयपाल, एवं समकक्ष पदों की सीधी एवं बैकलॉग भर्ती के लिए संयुक्त परीक्षा 2022 में आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा का परीक्षा परिणाम कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को 27 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देते हुए घोषित किया गया था। घोषित परीक्षा परिणाम में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर माननीय […]...
गर्मी का कहर : चलती कार में अचानक लगी आग, दो सगे भाईयों में भागकर बचाई जान
गर्मी में आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पन्ना के अमानगंज थाना क्षेत्र में भी चलती कार में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट और तेज गर्मी की वजह से कार में आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते इसने विकराल रुप धारण कर लिया। कार सवार लोगों ने जैसे कैसे भागकर अपनी जान बचाई। घटना पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जसवंतपुरा ग्राम पंचायत की तमगढ ग्राम के कुछ आगे कूंड़न मार्ग की है। जहां जिला पंचायत सदस्य मुन्ना राजा तमगढ़ के छोटे भाई छोटे राजा […]...
