16.8 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदुनियादेशमुख्य समाचारराज्य

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में UCRRFP की हाई पावर्ड कमेटी बैठक, 2026–27 के लिए ₹187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना (UCRRFP) की High Powered Committee की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परियोजना की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए ₹187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।समिति ने वित्तीय वर्ष 2025–26 की ₹62.19 करोड़ की पुनरीक्षित वार्षिक कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही परियोजना के प्रभावी संचालन के लिए तैयार Project Operations Manual, Financial Management System Manual तथा विभिन्न प्रपत्रों और दिशानिर्देश पुस्तिकाओं का अनुमोदन किया गया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परियोजना के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि ग्रामीणों को परियोजना का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए परियोजना के माध्यम से बारानी कृषि को अधिक सक्षम और टिकाऊ बनाया जाना आवश्यक है। बैठक में सचिव/मुख्य परियोजना निदेशक श्री दिलीप जावलकर, सचिव श्री सी रविशंकर, परियोजना निदेशक हिमांशु खुराना, अपर सचिव श्रीमती अपूर्वा पांडेय, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी SARRA कहकशां नसीम, संयुक्त निदेशक डॉ. ए.के. डिमरी, मुख्य वित्त अधिकारी दीपक भट्ट, उप निदेशक डॉ. एस.के. उपाध्याय, डॉ. डी.एस. रावत, डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड में बारिश का प्रकोप, जिला प्रशासन ने जारी की अपील, शुरू किए राहत कार्य

Uttarakhand Vidhansabha

गंगोत्री नेशनल पार्क में नवंबर में कड़ाके की ठंड, पानी जमकर बन रही बर्फ

Uttarakhand Vidhansabha

Big breaking :-सीएम धामी ने 2026-27 के लिए ₹1,11,703 करोड़ का बजट पेश किया

Nidhi Jain

Leave a Comment