31 C
Dehradun, IN
March 7, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

अफ्रीका-जिम्बाब्‍वे से समुद्र के रास्ते विदेशी जानवर ले जाए जाते हैं चेन्नई और मुंबई, इंदौर एसटीएफ ने कोर्ट में दी जानकारी

Uttarakhand Vidhansabha
इंदौर। विदेशी जानवरों की तस्करी को लेकर स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) की जांच अब हैदराबाद तक पहुंच गई है। यहां के एक व्यापारी की दुकान से 4 वाल पाइथन और 5 इगुआना टीम ने जब्‍त किए हैं। कार्रवाई की भनक लगते ही व्यापारी फरार हो चुका है। व्यापारी से जुड़े लोगों से पूछताछ में सामने आया कि समुद्री मार्ग से जानवरों का भारत में लाया जाता है। चैन्नई, मुंबई और कोलकाता बंदरगाह पर जानवरों को उतरा जाता है। बाद में इन्हें सड़क मार्ग से विभिन्न राज्यों में व्यापारियों तक पहुंचाया जाता है। जानवरों को अफ्रीका, जिम्बाम्बे, केन्या, थाइलैंड से मंगवाया […]...

मुलताई पहुंचे सीएम मोहन यादव, ताप्ती के उद्गम स्थल पर किया जलाभिषेक

Uttarakhand Vidhansabha
बैतूल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शुक्रवार को बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री के मुलताई पहुंचने पर पुराना नागपुर नाका से रोड शो कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आंबेडकर चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ रथ में केंद्रीय राज्यमंत्री व बैतूल सांसद दुर्गादास उईके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, चंद्रशेखर देशमुख भी सवार थे। मुख्यमंत्री ने सूर्य पुत्री ताप्ती के उद्गम सरोवर पहुंचकर पुण्य सलिला का पूजन किया और जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने महाआरती […]...

भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक को अमरवारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।...

पति को छुट्टी न मिलने से नाराज पत्नी का अफसर पर फूट गया गुस्सा, जमकर पीटा..

Uttarakhand Vidhansabha
 मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीकनगांव नगर परिषद में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी और कचरा वाहन हेल्पर के बीच हुई कथित मारपीट के बाद मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब बात थाने पहुंच गई, यहां महिलाओं ने सहायक राजस्व अधिकारी की थाने में मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। हाथापाई में सफाईकर्मी की गर्भवती पत्नी के साथ भी मारपीट के आरोप हैं, महिला को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी भारत गौहर का राजस्व निरीक्षक मयंक जैन से ट्रेचिंग ग्राउंड पर छुट्टी देने की बात को लेकर […]...

छत्तीसगढ़: बारूदी सुरंग में विस्फोट, आईटीबीपी के दो जवान घायल

Uttarakhand Vidhansabha
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि नारायणपुर के कोहकामेटा थाना क्षेत्र के कुतुल और मोहंदी गांव के मध्य जंगलों में गश्त के लिए आईटीबीपी के 53वीं वाहिनी के दल को रवाना किया गया था। अधिकारियों ने […]...

भिंड: दूषित पानी पीने से 2 लोगों की मौत, 84 को उल्टी दस्त की शिकायत, एक्टिव हुआ पीएचई विभाग

Uttarakhand Vidhansabha
भिंड जिले के फूप कस्बे में नगर पालिका की नल लाइन की दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं लगभग 80 से अधिक लोगों को उल्टी दस्त और घबराहट की शिकायत आ रही है। बीमार फैलने के बाद भिंड जिला प्रशासन हरकत में आया और पानी के सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया था, विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके राजपूत ने बताया कि नई और पुरानी दोनों पाइपलाइन की पानी सप्लाई से लिए गए सैंपलों पीएचई विभाग की जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में 6 सैंपलों के 12 टेस्ट किए गए थे जिनमें से दो […]...

मध्य प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बन जाते हैं तीनों सेनाओं में अफसर, आर्मी और नेवी चीफ भी यहीं से पढ़े

Uttarakhand Vidhansabha
रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अधिकांश छात्र तीनों सेनाओं में अफसर ही बनते हैं। नेवी और आर्मी के चीफ भी मध्य प्रदेश से हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश कुमार त्रिपाठी एक ही स्कूल में पढ़कर आज देश में सर्वोच्च पद पर आसीन हैं। इसके बाद स्कूल में भी खुशी की लहर है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में मौजूद सैनिक स्कूल से हर साल एनडीए में 15 से 20 छात्र पहुंचते हैं। आर्मी के नए चीफ लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी और नेवी के दिनेश […]...

बछड़े का कटा सिर मंदिर में फेंका, हिंदू संगठनों ने किया बंद का ऐलान, तनाव का माहौल

Uttarakhand Vidhansabha
 रतलाम जिले के जावरा शहर में शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। यहां देर रात एक मंदिर में गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर फेंक दिया। जैसे ही घटना की सूचना हिंदू संगठनों को लगी तो वे भडक़ गए और जावरा बंद करवाते हुए आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। मौके की नजाकत को देखते हुए शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस घटनाक्रम से नाराज लोगों ने सुबह-सुबह खुल रही दुकानों को वापस बंद करवाया और फोरलेन पर जाम की कोशिश भी की। इसी बीच घंटाघर पर ज्ञापन देने […]...

दतिया में ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटी ,पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Vidhansabha
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थाना दूरसड़ा क्षेत्र के ग्राम कुरेठा मैथाना पाली के पास सुबह 4 बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन लड़कियां और दो महिलाएं हैं। श्रद्धालु ग्राम विसवार से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी ग्राम जोरा बागपुरा के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। सभी घायल महिला व पुरुष तथा बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से दतिया जिला अस्पताल उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों ने […]...

इंदौर में पंडित प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश, लोगों ने जलाया पुतला..

Uttarakhand Vidhansabha
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में गुरुवार शाम को कथा वाचक प्रदीप मिश्रा के खिलाफ लोगों में आक्रोश देखा गया, इंदौर के एमआर 10 चौराहा पर संतो के साथ महिलाओं ने प्रदीप मिश्रा का विरोध करते हुए पुतला दहन किया। दरअसल कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी सरकार पर एक टिप्पणी की थी। इसके विरोध में रहवासियों ने प्रदीप मिश्रा के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए एमआर 10 चौराहे पर सद्बुद्धि पाठ किया। प्रदीप मिश्रा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने प्रदीप मिश्रा के पोस्टर का मुंह भी काला कर दिया। इस दौरान रहवासियों ने कहा […]...