13.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi

Category : महाराष्ट्र

महाराष्ट्र

घर की छतें उड़ीं, दुकान के शटर उखड़े, दीवारों में आई दरार… बॉयलर ब्लास्ट से दहल उठा डोंबिवली

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र का डोंबिवली गुरुवार दोपहर एक हादसे से दहल उठा. एम्बर केमिकल कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट हो गया. हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 48 मजदूर घायल हो गए. हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वो विचलित कर देने वाली थीं. बॉयलर ब्लास्ट तो कंपनी के अंदर हुआ, लेकिन इसका खामियाजा आसपास मौजूद घरों-दुकानों को भी उठाना पड़ा. ब्लास्ट से कई घरों की छतें उड़ गईं, दुकान के शटर उखड़ गए, दीवारों में दरारें आ गईं. यही नहीं शीशे तक टूटकर गिर पड़े. यह सब नजारा देख एक पल को तो लोग सहम गए. लोगों को […]...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग, अंदर फंसे मजदूर; 8 के घायल होने की खबर

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र के ठाणे में एक केमिकल फैक्ट्री के अंदर बॉयलर फटने से भीषण आग लग गई. विस्फोट इतना तेज था कि आस-पास के कई इलाकों में इसकी गूंज सुनाई दी है. फैक्ट्री के अंदर 7-8 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना है उन्हें रेस्क्यू करके इलाज के लिए भेजा जा रहा है. विस्फोट इतना भीषण था कि बाहर खड़े वाहनों के कांच में दरारें आ गईं. मौके पर दमकल की गाड़ियों और रेस्क्यू टीमें पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला ठाणे जिले के डोंबिवली का है. यहां मौजूद अनुदान कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. विस्फोट के बाद […]...
महाराष्ट्र

पुणे पोर्शे हादसा: 2 कार-4 शहर, नया सिम; पुलिस को पीछे-पीछे घुमाता रहा बिल्डर बाप

Uttarakhand Vidhansabha
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को पोर्शे कार से नशे में धुत एक नाबालिग ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. आरोपी एक बड़े बिल्डर का बेटा है. उसके पास गाड़ी चलाने का लाइसेंस भी नहीं था. पुलिस ने आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है. हालांकि, गिरफ्तारी से बचने के लिए विशाल ने तमाम कोशिशें कीं. वह अपना लोकेशन बार-बार बदलता रहा. लेकिन मंगलवार सुबह छत्रपति संभाजीनगर से विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, जैसे ही विशाल को एहसास हुआ कि बेटे […]...
महाराष्ट्र

पुणे पोर्शे कार हादसे में छोटा राजन की एंट्री! अग्रवाल परिवार ने 17 साल पहले इस मामले में दी थी सुपारी

Uttarakhand Vidhansabha
पुणे के पोर्शे कार हादसे को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. नाबालिग आरोपी वेदांत अग्रवाल आज यानि बुधवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश हो सकता है. वहीं, अब इस मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के नाम की भी एंट्री हो गई है. केस में मुख्य आरोपी वेदांत अग्रवाल (17 साल) के परिवार के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन से संबंध होने की जानकारी सामने आई है. अग्रवाल परिवार के मुखिया सुरेंद्र अग्रवाल जो कि नाबालिग आरोपी के दादा हैं, उनका अपने भाई के साथ संपत्ति विवाद चल रहा था. इसी विवाद के निपटारे के लिए सुरेंद्र अग्रवाल ने […]...