Category : खेल
ICC ने टीम इंडिया को दी हैरान कर देने वाली सिक्योरिटी, विराट कोहली को भी मिली स्पेशल कैप
विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुंच गए हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क में टीम इंडिया को जॉइन कर लिया है. थकान के कारण हालांकि वो बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को हुए वॉर्म अप मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे. अब वो 5 जून को सीधे आयरलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट का आगाज करने उतरेंगे. इससे पहले पूरी टीम नेट्स में जमकर मेहनत कर रही है और टीम के साथ विराट कोहली भी खूब पसीना बहा रहे हैं. इस दौरान अमेरिका में कुछ खास नजारे देखने को मिले. एक तरफ जहां विराट का स्वागत एक स्पेशल कैप से हुआ, […]...
T20 World Cup: रिंकू सिंह पर न्यूयॉर्क से आई ऐसी रिपोर्ट, जिसे जानकर BCCI पर आएगा गुस्सा
ठीक एक महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. इसमें अगर किसी एक नाम को लेकर सबसे ज्यादा हैरानी, निराशा और गुस्सा फैंस और एक्सपर्ट्स को आया था तो वो था- रिंकू सिंह. पिछले एक साल में आईपीएल के जरिए अपना नाम बनाने वाले और फिर टीम इंडिया में दमदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू को 15 खिलाड़ियों के स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी. हालांकि रिंकू को रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया है और वो टीम इंडिया के साथ न्यूयॉर्क में हैं. अब यहां से रिंकू को लेकर एक ऐसी खबर आई […]...
ऋषभ पंत जब NCA में अकेले थे, तब टीम इंडिया के किस खिलाड़ी को देखकर हुए खुश?
टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जब से क्रिकेट एक्शन में लौटे हैं, उन पर हर किसी की नजरें हैं. दिसंबर 2022 में हुए भीषण सड़क हादसे में पंत बुरी तरह घायल हो गए थे, जिसके बाद वो करीब 15 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे. आईपीएल 2024 से पंत की वापसी हुई और अब वो टीम इंडिया के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका पहुंच चुके हैं. पंत की वापसी से हर कोई खुश है लेकिन जब पंत खुद वापसी के लिए मेहनत कर रहे थे, तब एक चोटिल खिलाड़ी के कारण उनका अकेलापन दूर हुआ […]...
शाहरुख खान ने जो बोला वो कर दिखाया, चैंपियन बनते ही निभाया अपने खिलाड़ी से किया वादा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 के बाद 26 मई को तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर 10 साल के सूखे को खत्म किया. टीम के मालिक और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान समेत पूरी टीम इस जीत से काफी भावुक दिखे. फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद उनकी टीम ने जमकर सेलिब्रेशन किया. इस दौरान शाहरुख खान ने अपनी टीम के खिलाड़ी से 27 दिन पहले किए हुए वादे को निभाया. केकेआर के चैंपियन बनते ही सबके सामने उन्होंने वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की होगी. शाहरुख ने क्या वादा किया था? […]...
विराट कोहली का ये सूखा खत्म क्यों नहीं होता? T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाकर भी अब तक ये नहीं कर पाए
एक विज्ञापन की टैगलाइन है- भइया ये दीवार टूटती क्यों नहीं है? T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के सामने भी एक वैसी ही दीवार खड़ी है. रनों के बादशाह के सामने ये दीवार है शतकों के सूखे की. T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम अब तक सबसे ज्यादा 1141 रन दर्ज है. उनके नाम सबसे ज्यादा 14 अर्धशतक भी दर्ज है. लेकिन, जैसे ही नजर उनके शतकों की झोली पर पड़ती है, वो खाली दिखती है. ऐसे में सवाल तो उठना बनता ही है कि आखिर कब तक? कब खत्म होगा ये सूखा? ऐसे सवालों के जवाब […]...
मनीष पांडे के पीछे हाथ उठाए दौड़े सुनील नरेन, IPL जीतने की खुमारी के बीच KKR के कैंप में क्या हुआ?
चेन्नई में खेले फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर KKR ने IPL 2024 का खिताब जीत लिया है. ये उसका तीसरा IPL खिताब है. 26 मई को मिली इस खिताबी जीत के बाद जश्न भी खूब मना. KKR का ये जश्न देर रात मैदान से टीम होटल तक चला. अब मैदान के जश्न तक तो सब ठीक था. लेकिन, मैदान के बाहर यानी टीम होटल वाले जश्न के दौरान सुनील नरेन हाथ उठाए मनीष पांडे के पीछे दौड़ते दिखे. एक बात तो साफ है कि KKR के कैंप में जो भी हुआ, जो भी देखने को […]...
माइकल वॉन ने IPL का नाम लेकर पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी, इंग्लैंड के फैसले पर भी उठाए सवाल!
टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी खिलाड़ियों IPL से वापस बुला लिया था. टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वॉड में शामिल कई खिलाड़ियों को प्लेऑफ में भी खेलना था. लेकिन बोर्ड के आदेश के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. उन्होंने सोचा था पाकिस्तान सीरीज से एक अच्छी तैयारी हो जाएगी. 4 मैचों में से 2 मैच हो चुके हैं और पाकिस्तान ने जिस तरह खेला उसे देखकर अब इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ियों को इसका अफसोस हो रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती कर दी है. उन्होंने […]...
एक साथ दो फिल्में प्रमोट करने की निंजा टेक्निक कोई कार्तिक आर्यन से सीखे, सामने आया ऐसा वीडियो
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस साल दो बड़ी फिल्में लेकर आने वाले हैं. पहली फिल्म है ‘चंदू चैंपियन’ और दूसरी है ‘भूल भुलैया 3’. इन दोनों फिल्में का उनके तमाम फैन्स को इंतजार है. कुछ समय पहले ही ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया. उसके बाद इस फिल्म से ‘सत्यानास’ के नाम से एक गाना भी रिलीज हुआ. अब उसी गाने पर कार्तिक मस्ती करते नजर आए हैं. कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में कार्तिक ‘भूल भुलैया 3’ वाले रूह बाबा के गेटअप में नजर आ रहे हैं. […]...
स्टीफन फ्लेमिंग के बस की बात नहीं- IPL से बाहर होते ही CSK ने अपने ही कोच को लेकर क्या कह दिया!
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है. महेंद्र सिंह धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की लीडरशिप में टीम ने 10 बार फाइनल खेलकर पांच ट्रॉफी अपने नाम की है. लेकिन इस सीजन चौथी बार ऐसा हुआ जब टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. अब टीम का प्रदर्शन और धोनी का रिटायरमेंट इस वक्त चर्चा का विषय बना हुआ है. इस बीच स्टीफन फ्लेमिंग भी चर्चा में हैं और उन्हें लेकर फ्रेंचाइजी के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बड़ा बयान दिया है. फ्लेमिंग को लेकर काशी विश्वनाथन ने क्या कहा? […]...
यश दयाल को दी गालियां, बोतल फेंक दी…RCB की हार के बाद विराट कोहली पर लगा बड़ा आरोप
आरसीबी को आईपीएल 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में हार मिली और इसके साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इस हार के बाद विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनपर यश दयाल को गाली देने का आरोप लग रहा है. साथ ही उन्होंने इस दौरान बोतल भी फेंक दी. आइए अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सब हुआ कब? विराट ने फेंकी बोतल, दी गालियां? राजस्थान की पारी के 17वें ओवर में यश दयाल को गेंदबाजी पर लगाया गया और और उन्होंने पहली दो गेंदों पर सिर्फ 2 रन दिए. लेकिन इसके बाद उन्होंने […]...
