17.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती के अवसर पर काशीपुर में प्रथम राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ₹46.24 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। साथ ही दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रारंभिक वर्षों में सीमित संसाधन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद, उत्तराखंड ने निरंतर चुनौतियों का सामना करते हुए विकास, समृद्धि और सुशासन के अनेक कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राज्य निर्माण के समय शहरी विकास विभाग का बजट 55 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 1300 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। इन 25 वर्षों में हमारे शहरों ने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति दी और रोजगार के अवसर सृजित किए।

आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात कर राज्य ने विकास की नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt जी, माननीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा जी, माननीय दायित्वधारी अनिल कपूर डब्बू जी, फरजाना बेगम जी, मुकेश कुमार जी, माननीय प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार जी, दीप्ति रावत जी, गुंजन सुखीजा जी, माननीय भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल जी, माननीय महापौर दीपक बाली जी, गजराज बिष्ट जी, शम्भू पासवान जी, कल्पना देवलाल जी, शैलेन्द्र सिंह रावत जी, अजय वर्मा जी उपस्थित रहे।

Related posts

शर्मनाक! पहले टांग पकड़कर घुमाया, फिर उठाकर पटका… कुत्ते के साथ हैवानियत का

Uttarakhand Vidhansabha

अडाणी ग्रुप को बिजली बिल वसूली का ठेका क्यों…? हैदराबाद में नाराज लोगों ने अधिकारियों को दौड़ाया

Uttarakhand Vidhansabha

बादलों पर बने इस मंदिर में भगवान कार्तिकेय की अस्थियों की होती है पूजा

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment