13.9 C
Dehradun, IN
March 2, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून पुलिस लाइन में रजत जयंती परेड में की शिरकत, उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुलिस कर्मी सम्मानित

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर आयोजित समारोह के क्रम में राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही इस मौक़े पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में साहसिक खेलों का भी प्रदर्शन किया गया।

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और सरकार की उपलब्धियां बताई। साथ ही उत्तराखंड सरकार कैसे विकास की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में उत्तराखंड राज्य का कैसा रोड मैप रहने वाला है इस पर भी अपना वक्तव्य दिया।

सीएम धामी ने कहा कि हमारे प्रदेश के उन सभी जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों पुलिस के जवानों कर्मचारी शिक्षकों और नागरिकों को भी धन्यवाद देता हूं जिन्होंने पिछले 25 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में अपने-अपने स्तर पर राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वहीं डीजीपी दीपम सेठ ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर पुलिसिंग की बात कहते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सकारात्मक प्रयास कर रही है।

पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की

साइबर अपराधों पर अंकुश के लिए साइबर कोऑर्डिनेशन केंद्र की स्थापना की जाएगी

ड्रग्स फ्री देवभूमि हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का और विस्तार किया जाएगा

राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत भोजन माता के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जाएगी

राज्य में जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से कृषि एवं उद्यान की फसलों की सुरक्षा के लिए फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी

प्रदेश के पारंपरिक धौरे नाले आदि प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण पुनर्जीवन के लिए विशेष संवर्धन योजना प्रारंभ की जाएगी

उच्च शिक्षा संस्थानों के छात्र-छात्राओं में कौशल विकास के लिए ऑनलाइन स्किल कोर्सेज उपलब्ध कराए जाएंगे और सिविल सर्विसेज बैंकिंग मैनेजमेंट नीट आदि परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी

मानसखंड मंदिर माला मिशन की तर्ज पर ही केदार खंड मंदिर माला मिशन का विकास किया जाएगा।

आदर्श चंपावत की भांति आदर्श रुद्रप्रयाग जनपद का विकास भी उसी तर्ज पर आगे बढ़ाया जाएगा

पूर्णागिरि कुमाऊंनी के शारदा कॉरिडोर एवं आदि कैलाश तथा गढ़वाल के अंजनी सेन एवं बेला केदार क्षेत्र को स्पिरिचुअल इकोनॉमिक जोन के रूप में विकसित किया जाएगा

प्रत्येक जिला अस्पताल में डायबिटीज के लिए विशेष क्लीनिक खोले जाएंगे और 15 वर्ष तक के बच्चों की डायबिटीज स्क्रीनिंग मुफ्त की जाएगी

Related posts

इंसान नहीं हैवान हैं! अपहरण, गैंगरेप और सिर कुचला… दिल्ली में10 साल की बच्ची के मर्डर की कहानी

Uttarakhand Vidhansabha

महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग-राजौरी में वोटिंग के दौरान पुलिस थाने के सामने दिया धरना

Uttarakhand Vidhansabha

केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख के पार

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment