20.1 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचारराज्य

हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, मातृशक्ति द्वारा लगाए स्टॉलों का अवलोकन करने मुख्यमंत्री धामी पहुंचे

हल्द्वानी, नैनीताल में आयोजित सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों, मातृशक्ति द्वारा लगाए स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए।

इस अवसर पर लोक गायक गिरीश बर्गली जी के गीत देवीधुरा का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति से मिले स्नेह व आशीर्वाद से हृदय अभिभूत है।

आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah जी के मार्गदर्शन में आज सहकारिता आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक बन गया है।

“सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे प्रदेश के किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन रही हैं। आज प्रदेश की सभी 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण हो चुका है।

राज्य की 24 समितियाँ जन औषधि केंद्र के रूप में कार्य कर रही हैं, जिनसे ग्रामीण जनता को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ मिल रही हैं। 640 समितियों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।

इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद Ajay Bhatt जी, माननीय विधायक Diwan Singh Bisht जी, Ram Singh Kaira जी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल जी, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट जी भी उपस्थित रहे।

Related posts

लातेहार: न सड़क न एंबुलेंस… खाट पर लाद बीमार महिला को ले जा रहे थे, रास्ते में ही हो गई मौत

Uttarakhand Vidhansabha

CPI माओवादी गिरफ्तारी और हथियार जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, 23वें आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Uttarakhand Vidhansabha

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त: राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment