27.9 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशमुख्य समाचार

प्रदेश की कृषि संबंधी योजनाओं हेतु लगभग ₹3800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान, मुख्यमंत्री ने जाताया आभार

नई दिल्ली में आदरणीय केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री Shivraj Singh Chouhan जी से भेंट कर प्रदेश की कृषि एवं उससे जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और विस्तार हेतु अनुरोध किया। इस दौरान माननीय मंत्री जी द्वारा प्रदेश की कृषि संबंधी योजनाओं हेतु लगभग ₹3800 करोड़ की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई, जिसके लिए उनका विशेष रूप से आभार व्यक्त करता हूं। यह सहयोग राज्य की कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर और आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

इस दौरान जंगली जानवरों से कृषि उपज की सुरक्षा, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना के माध्यम से कृषि यंत्रीकरण को प्रोत्साहन, स्टेट मिलेट मिशन के प्रभावी संचालन तथा बीज आपूर्ति प्रणाली को सशक्त बनाने पर सहयोग का आग्रह किया।

इसके अतिरिक्त, सेब उत्पादन के दृष्टिगत उच्च गुणवत्ता की नर्सरी, कोल्ड स्टोरेज, सॉर्टिंग व ग्रेडिंग यूनिट की स्थापना, कीवी व ड्रैगन फ्रूट मिशन को बढ़ावा, सुपर फूड्स (मशरूम व एग्जॉटिक वेजिटेबल्स) हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना तथा पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में एग्रो टूरिज्म स्कूल की स्थापना के लिए भी केंद्रीय सहायता का अनुरोध किया।

 

Related posts

धार्मिक परम्पराओं के साथ खुले सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट, धार्मिक परम्पराओं के साथ खुले सिद्धपीठ लाटू मंदिर के कपाट, छह माह तक मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे माँ नंदा के धर्म भाई लाटू पूजा-अर्चना

Uttarakhand Vidhansabha

पीएम मोदी पहुंचे नालंदा यूनिवर्सिटी, कुछ देर में बिहार को देंगे बड़ी सौगात

Uttarakhand Vidhansabha

बांग्लादेशी मुस्लिम ‘मीनार’ बन गया ‘शुभो दास’, बंगाल के मदरसे में हुआ ‘खेला’!

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment