15 C
Dehradun, IN
March 1, 2026
Home | Uttarakhand Vidhansabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्यशिक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों को किया संबोधित, कहा — शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि चरित्र और राष्ट्र निर्माण है

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्रों व शिक्षकगणों को संबोधित किया। शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना भर नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण और मानवता के उत्थान के मूल्यों को जीवन में उतारना भी है। इसी भावना के साथ हम छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, संवेदनशीलता, और रचनात्मक सोच से भी समृद्ध बना रहे हैं।

युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ एमओयू साइन किए गए हैं, जिसके माध्यम से छात्रों को इंटर्नशिप, स्किल ट्रेनिंग और करियर एक्सपोज़र के उत्कृष्ट अवसर मिल रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में इंक्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि छात्र अपने नवीन विचारों को स्टार्टअप और नवाचार के रूप में विकसित कर सकें।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal जी भी उपस्थित रहे

Related posts

हरेला पर्व पर राज्यव्यापी पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने रोपा रुद्राक्ष का पौधा

Uttarakhand Vidhansabha

झारखंड: हेमंत सोरेन ने कैबिनेट के जरिए बनाई सोशल इंजीनियरिंग, विधानसभा चुनाव फतह करने का प्लान?

Uttarakhand Vidhansabha

विजय दिवस पर शहीदों को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा – सैनिकों का योगदान अतुलनीय

Uttarakhand Vidhansabha

Leave a Comment